न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्रिकेट पर फिर काला धब्बा: भारत के 4 खिलाड़ी मैच फिक्सिंग के आरोप में सस्पेंड, जानें पूरा मामला

भारतीय क्रिकेट में फिर मैच फिक्सिंग का मामला सामने आया। असम क्रिकेट एसोसिएशन ने 4 खिलाड़ियों अमित सिन्हा, ईशान अहमद, अमन त्रिपाठी और अभिषेक ठाकुरी को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में भ्रष्टाचार के आरोप में तुरंत निलंबित कर दिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 13 Dec 2025 9:04:55

क्रिकेट पर फिर काला धब्बा: भारत के 4 खिलाड़ी मैच फिक्सिंग के आरोप में सस्पेंड, जानें पूरा मामला

भारतीय क्रिकेट फिर एक बार मैच फिक्सिंग के मामले की वजह से सुर्खियों में आ गया है। इस बार घरेलू क्रिकेट में गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। असम क्रिकेट एसोसिएशन (ACA) के सचिव सनातन दास ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि चार खिलाड़ियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आरोपित खिलाड़ियों के नाम अमित सिन्हा, ईशान अहमद, अमन त्रिपाठी और अभिषेक ठाकुरी हैं।

सनातन दास ने बताया कि ये चार खिलाड़ी क्रिकेट में भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल पाए गए हैं। यह मामला सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 से जुड़ा है।

असम क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव ने कहा, "ये चार खिलाड़ी, जिन्होंने अलग-अलग स्तर पर असम का प्रतिनिधित्व किया है, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में कुछ अन्य खिलाड़ियों को प्रभावित और उकसाने के आरोपों में संलिप्त पाए गए हैं। इन आरोपों के सामने आते ही BCCI की एंटी-करप्शन यूनिट ने मामले की गहन जांच की। एसीए ने इस मामले में आपराधिक कार्यवाही भी शुरू कर दी है।"

ACA ने स्पष्ट किया कि चारों खिलाड़ियों के खिलाफ गुवाहाटी क्राइम ब्रांच में FIR दर्ज करवाई गई है। वहीं, टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने ऐसी गतिविधियों में शामिल खिलाड़ियों को कड़ी चेतावनी दी है। सैकिया ने कहा कि भ्रष्टाचार जैसी हरकतें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में असम की टीम एलीट ग्रुप A में खेल रही थी। टीम में भारत के स्टार क्रिकेटर रियान पराग भी शामिल हैं। असम ने 7 मैचों में केवल तीन जीत दर्ज की और अपने ग्रुप में आठ टीमों में 7वें स्थान पर रही।

ध्यान देने वाली बात यह है कि मैच फिक्सिंग के आरोप में जिन चार खिलाड़ियों का नाम सामने आया, वे किसी भी समय सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में असम के मुख्य स्क्वाड का हिस्सा नहीं थे

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?