न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस पर लगेगी लगाम, दिल्ली सरकार ने लागू किया नया कानून

दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ोतरी पर लगाम, दिल्ली सरकार ने लागू किया शुल्क निर्धारण एवं विनियमन में पारदर्शिता अधिनियम-2025, अब बिना अनुमति फीस बढ़ाना होगा मुश्किल।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 13 Dec 2025 9:15:03

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस पर लगेगी लगाम, दिल्ली सरकार ने लागू किया नया कानून

दिल्ली में निजी स्कूलों द्वारा मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने पर अब सरकार ने कड़ा कदम उठा लिया है। दिल्ली सरकार ने “दिल्ली स्कूल शिक्षा (शुल्क निर्धारण एवं विनियमन में पारदर्शिता) अधिनियम-2025” और उससे संबंधित नियमों को पूरी तरह लागू कर दिया है।

शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने बताया कि अब कोई भी निजी स्कूल बिना अनुमति और निर्धारित प्रक्रिया के फीस नहीं बढ़ा सकेगा। यह कानून अभिभावकों को राहत देने और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बनाया गया है।

शिक्षा कारोबार नहीं, बच्चों का अधिकार है: आशीष सूद

शिक्षा मंत्री ने इसे पिछले 27 वर्षों में शिक्षा क्षेत्र में आए सबसे बड़े सुधार में से एक करार दिया। उन्होंने कहा कि बीते दशकों में निजी स्कूलों की फीस वृद्धि अभिभावकों के लिए गंभीर परेशानी रही, लेकिन पहले की सरकारें इसे रोकने में असमर्थ रहीं। मौजूदा सरकार ने कम समय में यह कानून लागू कर दिखाया है, जो दर्शाता है कि सरकार अभिभावकों की समस्याओं को गंभीरता से ले रही है।

आशीष सूद ने स्पष्ट किया, “शिक्षा कोई व्यापार नहीं, बल्कि बच्चों का मूल अधिकार है।” शिक्षा विभाग अब निजी स्कूलों द्वारा प्रस्तावित फीस वृद्धि का गहन अध्ययन करेगा, उनकी वित्तीय स्थिति की समीक्षा करेगा और पूरी प्रक्रिया की निगरानी रखेगा। बिना अनुमति फीस बढ़ाने पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अभिभावकों की भागीदारी होगी अनिवार्य

नए कानून में अभिभावकों को भी अहम भूमिका दी गई है। फीस वृद्धि की प्रक्रिया में उनके सुझाव और भागीदारी अनिवार्य होगी। सभी निजी स्कूलों को अपनी फीस संरचना, आय-व्यय विवरण और वित्तीय जरूरतें सार्वजनिक करनी होंगी। इसके साथ ही, शिकायत निवारण के लिए एक मजबूत प्रणाली बनाई गई है, जिससे अभिभावक सीधे अपनी समस्याएं दर्ज करवा सकें।

निजी स्कूलों पर विशेष निगरानी

दिल्ली में लंबे समय से निजी स्कूल हर साल ट्यूशन फीस, एडमिशन फीस और अन्य शुल्कों में भारी बढ़ोतरी कर रहे थे। 2007 और 2012 में फीस नियंत्रण के प्रयास जरूर हुए थे, लेकिन कानूनी कमियों के कारण वे लंबे समय तक प्रभावी नहीं रह पाए।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि आने वाले महीनों में सभी निजी स्कूलों की विशेष निगरानी की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकार का दावा है कि इस कानून के लागू होने से लाखों अभिभावकों को राहत मिलेगी और दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और ईमानदार बनेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी