न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नाकाबंदी! होटल-मदरसे बंद, लाउडस्पीकर से अजान पर पाबंदी… पाकिस्तान को सता रहा PoK खोने का डर

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान में घबराहट बढ़ गई है। भारत के बदले से डरकर पाकिस्तान ने POK में सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए हैं और स्थानीय लोगों को हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही है। भारत की संभावित कार्रवाई के डर से पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है और POK में कई पाबंदियां लागू कर दी गई हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 04 May 2025 8:54:35

नाकाबंदी! होटल-मदरसे बंद, लाउडस्पीकर से अजान पर पाबंदी… पाकिस्तान को सता रहा PoK खोने का डर

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान की नींद उड़ चुकी है। भारत के संभावित बदले को लेकर पाकिस्तान भयभीत है। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार भारत का जवाब ऐसा होगा जिसे पाकिस्तान कभी भूल नहीं पाएगा। हमले को अंजाम देने वाले आतंकी भी पीओके में ट्रेनिंग लेकर आए थे। यही कारण है कि भारतीय सेना अब सीधे आतंक के सबसे बड़े ठिकानों को निशाना बना सकती है। इस बार उम्मीद की जा रही है कि पाकिस्तान को स्थायी सबक सिखाया जा सकता है।

पाकिस्तान को डर सता रहा है कि कहीं भारतीय सेना POK में स्थायी रूप से न तैनात हो जाए। इसी आशंका के चलते वहां युद्ध जैसी तैयारियां चल रही हैं। स्थानीय लोगों को भी हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही है। बढ़ते तनाव को देखते हुए पाकिस्तान सरकार ने POK में पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। इस फैसले के पीछे भारत की संभावित कार्रवाई को मुख्य कारण माना जा रहा है। यही वजह है कि पाकिस्तान ने सुरक्षा इंतज़ाम पहले से शुरू कर दिए हैं।

हमले के बाद से पाकिस्तान लगातार भय में जी रहा है। POK हाथ से निकल जाने की आशंका इतनी गहरी है कि वहां लाउडस्पीकर से अजान तक बंद कर दी गई है। भारत का निशाना इस बार आतंक के सबसे बड़े ठिकानों पर है। अगर पाकिस्तान POK को खोता है तो उसे भारी पछतावा होगा। इसी डर से पीओके के लोग राशन और जरूरी सामान जमा करने लगे हैं। पूरे इलाके के होटल और मदरसे बंद कर दिए गए हैं।

भारत के डर से नाकेबंदी और सख्ती

POK में कई तरह की पाबंदियां लगाई जा चुकी हैं और पूरा क्षेत्र बड़ी जंग के लिए तैयार हो रहा है। पाकिस्तान ने पीओके की नाकेबंदी कर दी है। आवश्यक दवाएं, राशन और गैस सिलेंडर वहां भेजे गए हैं। लोगों को खाना और जरूरी सामान जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने करीब 1000 मदरसों को बंद कर दिया है, क्योंकि पाकिस्तान को डर है कि भारत इन्हें आतंकी ट्रेनिंग कैंप बताकर कार्रवाई कर सकता है। सभी होटल खाली करा दिए गए हैं और बंद कर दिए गए हैं। शादी समारोहों के हॉल भी बंद हैं। आतिशबाजी पर भी रोक लगा दी गई है। इतना ही नहीं, अब पीओके में लाउडस्पीकर से अजान देने पर भी पाबंदी लगाई गई है।

डर और दहशत में डूबा पाकिस्तान

पाकिस्तान पर एक बार फिर डर का साया है और POK को लेकर भारी दहशत का माहौल है। भारत के पास पीओके को वापस लेने का सही मौका आ चुका है। जिस पीओके पर पाकिस्तान ने जबरन कब्जा किया हुआ है, वहां अब तिरंगा लहराने की तैयारी हो रही है। इस बार न केवल आतंक के अड्डों को नेस्तनाबूद किया जाएगा, बल्कि उन्हें हमेशा के लिए मिटाने का ब्लूप्रिंट भी तैयार किया जा रहा है।

पाकिस्तान में खौफ साफ नजर आ रहा है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने सऊदी अरब और यूएई से संपर्क किया है। पाकिस्तान पहलगाम हमले को लेकर हर जगह सफाई दे रहा है। उसने डेनमार्क से भी संपर्क साधा है। चीन के लिए भी यह मुश्किल वक्त है क्योंकि पीओके में उसके अरबों डॉलर के प्रोजेक्ट चल रहे हैं। चीन के राजदूत लगातार पाकिस्तानी सेना से संपर्क में हैं। लेकिन इन तमाम प्रयासों के बावजूद पाकिस्तान डर-डर कर जीने को मजबूर हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब