न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिगड़ने लगे हालात, दिल्ली से मुंबई तक अस्पतालों में बढ़ने लगी कोरोना मरीजों की भीड़

ओमिक्रॉन वैरिएंट की वजह से देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं। देश में बुधवार को कोरोना के 2.47 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए। ओमिक्रॉन को लेकर माना जा रहा है कि इसके लक्षण बहुत हल्के हैं और संक्रमितों को अस्पतालों में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 13 Jan 2022 5:21:24

बिगड़ने लगे हालात, दिल्ली से मुंबई तक अस्पतालों में बढ़ने लगी कोरोना मरीजों की भीड़

ओमिक्रॉन वैरिएंट की वजह से देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं। देश में बुधवार को कोरोना के 2.47 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए। ओमिक्रॉन को लेकर माना जा रहा है कि इसके लक्षण बहुत हल्के हैं और संक्रमितों को अस्पतालों में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ रही है। सरकारें भी इस बात का दावा कर रही हैं कि नए मामले जिस तेजी से बढ़ रहे हैं, उस तेजी से अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या नहीं बढ़ रही है। हालांकि, अस्पतालों से सामने आ रहे आंकड़े कुछ और ही कहानी बयां करते हैं।

दिल्ली के ही आंकड़े लें तो यहां के अस्पतालों में 2,264 कोरोना मरीज भर्ती हैं। एक दिन पहले 2,161 मरीज भर्ती थे। अगर हम कुछ दिनों पहले की बात करे तो 5 जनवरी को यह आंकड़ा 708 था। आपको बता दे, राजधानी दिल्ली में कोरोना की संक्रमण दर 26% के पार पहुंच गई है। एक्सपर्ट का अनुमान है कि दिल्ली में पीक के समय एक दिन में 35 से 70 हजार तक मामले सामने आ सकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि अगर एक लाख मामले हर दिन आते हैं तो 28 हजार ऑक्सीजन बेड और 18 हजार आईसीयू बेड की जरूरत होगी।

मुंबई में भी अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मुंबई के अस्पतालों में 5 जनवरी तक 5,104 मरीज भर्ती थी। 12 जनवरी तक यह आंकड़ा बढ़कर 6,946 पर पहुंच गया हैं। दिल्ली और महाराष्ट्र के बाद पश्चिम बंगाल तीसरा राज्य है, जहां कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोविड बुलेटिन के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में 12 जनवरी तक 3,527 कोरोना मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। जबकि, 5 जनवरी को 2,228 मरीज अस्पताल में भर्ती थे। यानी, एक ही हफ्ते में अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या 58% बढ़ गई। पश्चिम बंगाल के बाद तमिलनाडु सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां 12 जनवरी तक 7,356 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 5 जनवरी तक 4,315 कोरोना मरीज भर्ती थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'देश में सिर्फ एक शिवसेना है और उसके नेता शिंदे हैं', अमित शाह का बड़ा बयान
'देश में सिर्फ एक शिवसेना है और उसके नेता शिंदे हैं', अमित शाह का बड़ा बयान
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री