न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हाईकोर्ट ने चंद्रबाबू नायडू को दिया झटका, स्किल डेवलपमेंट स्कैम दायर FIR खारिज करने से किया इंकार

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू को बड़ा झटका लगा है। स्किल डेवलपमेंट स्कैम में उनके खिलाफ दायर FIR खारिज करने से हाईकोर्ट ने साफ तौर से इनकार कर दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 22 Sep 2023 8:02:21

हाईकोर्ट ने चंद्रबाबू नायडू को दिया झटका, स्किल डेवलपमेंट स्कैम दायर FIR खारिज करने से किया इंकार

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू को बड़ा झटका लगा है। स्किल डेवलपमेंट स्कैम में उनके खिलाफ दायर FIR खारिज करने से हाईकोर्ट ने साफ तौर से इनकार कर दिया है। नायडू की तरफ से इस मामले में सीनियर एडवोकेट हरीश साल्वे ने जिरह की थी। जबकि सरकार की तरफ से दिग्गज वकील मुकुल रोहतगी अपना पक्ष रख रहे थे। रोहतगी का तर्क था कि केस दर्ज हुआ है तो उसकी जांच तो होने दीजिए।

पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को कौशल विकास निगम के धन का दुरुपयोग करने के आरोप में नौ सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। इसके कारण सरकारी खजाने को 300 करोड़ रुपये का कथित रूप से नुकसान हुआ था। नायडू वर्तमान में राजामहेंद्रवरम केंद्रीय जेल में बंद हैं।

आंध्र प्रदेश की एक अदालत ने नायडू को दो दिन की सीआईडी की हिरासत में भेज दिया। सीआईडी ने तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को कौशल विकास निगम घोटाला मामले में अरेस्ट किया था। स्पेशल पब्लिक प्रासीक्यूटर वाईएन विवेकानंद ने कहा कि एसीबी की विशेष अदालत ने नायडू को दो दिन, 23 और 24 सितंबर, के लिए पूछताछ के वास्ते पुलिस की हिरासत में भेजा है।

विवेकानंद ने कहा कि पुलिस हिरासत पर लागू होने वाली शर्तों के अनुसार दो अधिवक्ताओं को नायडू से मिलने की अनुमति दी जाएगी। उनको प्रताड़ित नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोनों दिन शाम पांच बजे तक पूछताछ पूरी हो जाएगी।

आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने नायडू के खिलाफ दर्ज FIR रद्द करने से जुड़ी उनकी याचिका पर मंगलवार को आदेश सुरक्षित रख लिया था। अदालत ने नायडू और आंध्र प्रदेश सीआईडी की तरफ से पश वकीलों की दलीलें सुनीं। नायडू की ओर से पेश वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे और सिद्धार्थ लूथरा ने दलील दी थी कि सीआईडी ने मामले में राज्यपाल से पूर्व अनुमति नहीं ली थी। उनका कहना था कि पुलिस को जांच से पहले गवर्नर से अनुमति लेने की अनिवार्य आवश्यकता है। सीआईडी की ओर से मुकुल रोहतगी ने दलील दी थी कि सीआरपीसी की धारा 17(ए) नायडू पर लागू नहीं होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

शुद्धिकरण विवाद पर सियासी घमासान, रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
शुद्धिकरण विवाद पर सियासी घमासान, रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
राहुल गांधी के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म करना चाहते थे सोनम वांगचुक, बताया 20 जुलाई का पूरा प्लान
राहुल गांधी के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म करना चाहते थे सोनम वांगचुक, बताया 20 जुलाई का पूरा प्लान
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन 200 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन 200 करोड़ के पार पहुंची कमाई
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे