न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

LPG सिलेंडर की बुकिंग के बाद भी नहीं हो रही डिलीवरी? Bharat Gas, Indane और HP के इन ऑफिशियल नंबरों पर तुरंत करें शिकायत

बुकिंग के बाद भी LPG गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा? जानिए डिलीवरी में देरी होने पर क्या करें और Bharat Gas, Indane व HP Gas की हेल्पलाइन पर शिकायत कैसे दर्ज कराएं। साथ ही जानें नई 25 दिन की बुकिंग नियम से जुड़ी जरूरी जानकारी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 11 Mar 2026 4:40:39

LPG सिलेंडर की बुकिंग के बाद भी नहीं हो रही डिलीवरी? Bharat Gas, Indane और HP के इन ऑफिशियल नंबरों पर तुरंत करें शिकायत

देश में रसोई गैस की सप्लाई को लेकर इन दिनों कई लोगों के मन में चिंता देखी जा रही है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण कुछ उपभोक्ताओं को यह डर सता रहा है कि कहीं इसका असर भारत में एलपीजी गैस की उपलब्धता पर न पड़े। हालांकि केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि घरेलू एलपीजी की सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है और आम उपभोक्ताओं की जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। सरकार का कहना है कि घरेलू रसोई गैस की उपलब्धता पर किसी तरह का खतरा नहीं है और लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

इसके बावजूद देश के कई शहरों से ऐसी शिकायतें सामने आई हैं कि गैस सिलेंडर बुक करने के बाद भी उपभोक्ताओं को समय पर डिलीवरी नहीं मिल पा रही है। कुछ मामलों में उपभोक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया है कि डीलर मनमानी कर रहे हैं या निर्धारित कीमत से अधिक पैसे की मांग कर रहे हैं। यदि आपके साथ भी ऐसी समस्या आ रही है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप सीधे गैस कंपनी की आधिकारिक हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराकर समाधान पा सकते हैं।

अब 25 दिन बाद ही कर पाएंगे अगली बुकिंग

सरकार ने हाल ही में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग अवधि में बदलाव किया है। पहले उपभोक्ता 21 दिनों के बाद अगला सिलेंडर बुक कर सकते थे, लेकिन अब यह अवधि बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई है। यानी एक सिलेंडर लेने के बाद अगली बुकिंग के लिए उपभोक्ताओं को अब 25 दिन का इंतजार करना होगा। इस बदलाव के बाद कुछ इलाकों में डिलीवरी में देरी की शिकायतें भी सामने आई हैं। हालांकि अगर किसी डीलर द्वारा जानबूझकर देरी की जाती है या अतिरिक्त पैसे मांगे जाते हैं, तो उपभोक्ता इसकी शिकायत कर सकते हैं।

डीलर की मनमानी से परेशान हों तो करें शिकायत

अगर गैस सिलेंडर बुक करने के बाद भी आपको समय पर डिलीवरी नहीं मिल रही है या डीलर किसी तरह की अनियमितता कर रहा है, तो आप संबंधित गैस कंपनी के टोल-फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। सभी प्रमुख गैस कंपनियों ने अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, जिन पर कॉल करके समस्या बताई जा सकती है। इससे शिकायत दर्ज होने के बाद कंपनी द्वारा जांच की जाती है और आवश्यक कार्रवाई भी की जाती है।

इंडेन गैस के लिए हेल्पलाइन नंबर

यदि आप इंडेन गैस के ग्राहक हैं और सिलेंडर डिलीवरी या बुकिंग से जुड़ी कोई समस्या आ रही है, तो आप इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

टोल फ्री नंबर: 1800-2333-555

LPG बुकिंग और शिकायत नंबर: 7718955555

भारत गैस के लिए हेल्पलाइन नंबर

भारत गैस के उपभोक्ता यदि समय पर सिलेंडर न मिलने या डीलर द्वारा अतिरिक्त पैसे मांगने जैसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो वे इन नंबरों पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

टोल फ्री नंबर: 1800-22-4344

LPG बुकिंग नंबर: 7715012345

HP गैस के लिए हेल्पलाइन नंबर

HP गैस के ग्राहक भी डीलर से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए सीधे कंपनी की हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।

टोल फ्री नंबर: 1800-2333-555

HP Anytime LPG नंबर: 9493602222

घबराने की नहीं, सतर्क रहने की जरूरत

विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल देश में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और सरकार लगातार इसकी सप्लाई पर नजर बनाए हुए है। ऐसे में यदि कहीं सिलेंडर की डिलीवरी में परेशानी आती है, तो उपभोक्ताओं को घबराने के बजाय जागरूक रहना चाहिए और अपने अधिकारों का उपयोग करना चाहिए। संबंधित कंपनी की हेल्पलाइन पर शिकायत करने से समस्या का समाधान जल्दी हो सकता है और डीलर की मनमानी पर भी रोक लगाई जा सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

पिज्जा, बिरयानी और बर्गर की डिलीवरी पर सख्ती, जंतर-मंतर को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट
पिज्जा, बिरयानी और बर्गर की डिलीवरी पर सख्ती, जंतर-मंतर को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम