न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली, बिहार, यूपी, राजस्थान में भारी बारिश, उत्तराखण्ड में सीजन की पहली बर्फबारी

उत्तर भारत समेत कई पहाड़ी राज्यों में भी मौसम ने अचानक करवट ली है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में हुई बर्फबारी और यूपी, दिल्ली, राजस्थान समेत कई राज्यों में रविवार को हुई बारिश के कारण तापमान एकाएक नीचे आ गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 11 Sep 2023 2:55:11

दिल्ली, बिहार, यूपी, राजस्थान में भारी बारिश, उत्तराखण्ड में सीजन की पहली बर्फबारी

नई दिल्ली। उत्तर भारत समेत कई पहाड़ी राज्यों में भी मौसम ने अचानक करवट ली है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में हुई बर्फबारी और यूपी, दिल्ली, राजस्थान समेत कई राज्यों में रविवार को हुई बारिश के कारण तापमान एकाएक नीचे आ गया है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ और तेज चल रही हवाओं ने सिहरन पैदा कर दी हैं तो वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फ की सफेद चादर ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट देखी जा सकती है।

देशभर में बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तीन दिन से लगातार बारिश का दौर जारी है। सोमवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई। लगातार बारिश होने से तापमान और गर्मी में खासी गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली के आसपास के इलाकों के साथ यूपी, बिहार एमपी के कई जिलों में जोरदार बारिश हुई है। मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को भी हल्की से तज वर्षा का दौर बना रह सकता है। शनिवार को शुरू हुआ वर्षा का दौर सोमवार को भी जारी रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र सहित 21 राज्यों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
दिल्ली-एनसीआर में तीन दिन से बारिश

देश की राजधानी दिल्ली में बीते दिनों से लगातार बारिश हो रही है। सोमवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई। लगातार वर्षा का दौर जारी रहने से रविवार को तापमान और गर्मी में खासी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान पांच डिग्री तक गिर गया। सितंबर की बरसात का कोटा भी लगभग 70 प्रतिशत तक पूरा हो गया है।

उत्तराखंड में ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी

तीन दिनों से हो रही बारिश के साथ ही चमोली में रविवार को सीजन की पहली बर्फबारी भी हुई। बारिश व बर्फबारी से बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब व फूलों की घाटी में ठंड शुरू हो गई है। केदारनाथ की पहाड़ियों के अलावा बदरीनाथ धाम के नीलकंठ, नर नारायण पर्वत सहित अन्य चोटियों पर हिमपात हुआ है। भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया है। प्रशासन मलबा हटाने के लिए काम कर रह है।

राजस्थान में भारी बारिश, रेल लाइन धंसी

राजस्थान में भारी बारिश के चलते रविवार को झांसी मंडल के हेतमपुर-धौलपुर के बीच झांसी-दिल्ली ट्रैक धंस गया। ट्रैक के नीचे से गिट्टी और मिट्टी धंस जाने के बाद ट्रेनों को रोकना पड़ा। इसके चलते करीब साढ़े चार घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा। प्रदेश की राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में सोमवार को बादल छाए हुए नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार आज कई राज्यों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।

मुरादाबाद में ट्रैक पर भरा पानी, गाजियाबाद में गड्ढे में गिरी कार

मुरादाबाद में भारी बारिश से सड़कें लबालब हो गईं। मूंढापांडे के पास रेलवे ट्रैक पानी में डूब गए, मुरादाबाद-बरेली के बीच रेल संचालन ठप हो गया। कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वही, गाजियाबाद में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। गाड़ियां पानी में डूूबी हुई चल रही थीं। लालकुआं में बीच सड़क गड्ढे में एक कार बेकाबू होकर पलट गई।

यूपी-एमपी और बिहार में भी बरसे बादल

मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार में भी बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है। इन राज्यों में बीते दिनों से चिलचिलाती धूप से लोगों को बुरा हाल कर रखा था। तीनों राज्यों के कई इलाकों में बारिश होने से सबसे ज्यादा किसानों में चेहरे पर रौनक लौटी है। गर्मी और उमर से आम लोगों को भी काफी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों तक कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। बिहार के 18 जिलों में भी अलर्ट जारी किया गया था। मौसम विभाग ने रविवार को आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है।

अगले 24 घंटों में इन राज्यों में भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार मानसून का एक ट्रफ गुजरात, राजस्थान के ऊपर बना हुआ है। दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर चक्रवाती परिसंचरण बनी हुई है। यह धीरे धीरे दक्षिण की ओर लगातार बढ़ा रहा है। ऐसे में अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश और बिहार के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
केतन हत्याकांड पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ सच बोल देतीं तो एक जिंदगी बच सकती थी
केतन हत्याकांड पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ सच बोल देतीं तो एक जिंदगी बच सकती थी
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
Realme P4R पर मिला बड़ा प्राइस ड्रॉप, दमदार 8000mAh बैटरी वाला फोन हुआ किफायती
Realme P4R पर मिला बड़ा प्राइस ड्रॉप, दमदार 8000mAh बैटरी वाला फोन हुआ किफायती
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन