न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

5वीं बार टली उमर खालिद की जमानत याचिका पर सुनवाई, सिब्बल को मिली 4 सप्ताह बाद की तारीख

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र रहे उमर खालिद को दिल्ली की तिहाड़ जेल में तीन साल पूरे हो रहे हैं। वह फरवरी 2020 में दिल्ली में हुए दंगों की साजिश रचने के आरोप में कैद हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 12 Sep 2023 6:05:37

5वीं बार टली उमर खालिद की जमानत याचिका पर सुनवाई, सिब्बल को मिली 4 सप्ताह बाद की तारीख

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र रहे उमर खालिद को दिल्ली की तिहाड़ जेल में तीन साल पूरे हो रहे हैं। वह फरवरी 2020 में दिल्ली में हुए दंगों की साजिश रचने के आरोप में कैद हैं। उमर खालिद पर गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम-UAPA के तहत मामला दर्ज है। फिलहाल जस्टिस अनिरुद्ध बोस और जस्टिस बेला त्रिवेदी की पीठ उमर खालिद की विशेष जमानत याचिका पर सुनवाई कर रही है। पिछले साल दिल्ली हाईकोर्ट ने उमर खालिद की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। आज एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका सुनवाई होनी थी लेकिन इसे चार हफ्तों के लिए स्थगित कर दिया गया है।

पांच बार स्थगित हो चुकी है सुनवाई

उमर खालिद की जमानत याचिका के 18 मई को सुप्रीम कोर्ट में लिस्ट किए जाने के बाद से अब तक सुनवाई पांच बार स्थगित हो चुकी है। न्यायाधीश जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा भी खुद को इस मामले से अलग कर चुके हैं, जिन्हें पिछले महीने सुनवाई करनी थी। आज एक बार फिर सुनवाई चार हफ्तों के लिए स्थगित कर दी गई है। लाइव लॉ के मुताबिक पीठ ने उमर खालिद की ओर से पेश हुए वकील कपिल सिब्बल से कहा, हमें रिकॉर्ड पर मौजूद सबूतों को देखना होगा और हर दस्तावेज की जांच करनी होगी ताकि यह आंकलन किया जा सके कि उमर खालिद के खिलाफ लगाए गए आरोपों की सामग्री क्या है।

उमर खालिद के मामले में लगातार तारीख पर तारीख

उमर खालिद दो साल और ग्यारह महीने से अधिक समय से जेल में है। उमर खालिद को 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली सांप्रदायिक दंगा मामले में गिरफ्तार किया गया था, इस केस में और भी कई लोग जेल में बंद हैं। उमर खालिद पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की धारा 13, 16, 17 और 18, शस्त्र अधिनियम, 1959 की धारा 25 और 27 और सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आज कोर्ट में उमर खालिद के वकील कपिल ने सिब्बल ने चार हफ्ते के बाद की तारीख पर सहमति जताते हुए कहा, हमने इस मामले में सब कुछ सामने रख दिया है, सबूतों के अलावा हमारा पहला निवेदन यह है कि धारा 16, 17 और 18 बिल्कुल भी लागू नहीं होती हैं। जस्टिस बोस ने जवाब देते हुए कहा, हमें सबूतों के आधार पर इसे भी सत्यापित करना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी