न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दो बेटियों के सामने पत्नी को चाकू से गोदा, चरित्र पर करता था शक

दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट जिला अंतर्गत जाफराबाद के मौजपुर इलाके में एक मकान की दूसरी मंज़िल पर हुई वारदात की गुत्थी को चंद घंटों में सुलझा लिया है और आरोपी को गिरफ्तार करने में भी कामयाबी हासिल कर ली है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 11 Sep 2023 2:55:16

दो बेटियों के सामने पत्नी को चाकू से गोदा, चरित्र पर करता था शक

नई दिल्ली। दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट जिला अंतर्गत जाफराबाद के मौजपुर इलाके में एक मकान की दूसरी मंज़िल पर हुई वारदात की गुत्थी को चंद घंटों में सुलझा लिया है और आरोपी को गिरफ्तार करने में भी कामयाबी हासिल कर ली है। दरअसल, दिल्ली पुलिस के जाफराबाद थाने को बीती रात 1 बजकर 6 मिनट पर मौजपुर इलाके में एक महिला की हत्या (Murder) करने की कॉल मिली थी जहां एक पति ने अपनी पत्नी निशा (32) को चाकू मार दिया था। पति ने पत्नी पर शक होने के चलते चाकू से ताबड़तोड़ वार किए थे जिसके चलते उसकी मौत हो गई। आरोपी पति साजिद (36) को पुलिस ने फरार होने से पहले ही दबोच लिया है। घटना के वक्त आरोपी की दोनों बेटियाँ भी घर पर मौजूद थीं। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302/307 के तहत मामला दर्ज कर लिया।

दिल्ली में दो बेटियों के सामने पति ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसी वजह से खुन्नस में रहता था। रविवार को इसी बात पर विवाद हुआ और उसने चाकू से हमला बोल दिया। घटना के वक्त बेटियां चीखती-चिल्लाती रह गईं। बड़ी बेटी ने बचाने की कोशिश की तो उसके हाथ में चोट आई है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया।

आरोपी का नाम साजिद है। उसकी 11 और 7 साल की दो बेटियां हैं। साजिद अपनी पत्नी पर शक करता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, 10 और 11 सितंबर की रात एक बजे पुलिस को सूचना मिली कि विजय मोहल्ला मौजपुर इलाके में घर के अंदर एक 32 साल महिला की चाकू मार कर हत्या कर दी गई है।

बड़ी बेटी ने बचाने की कोशिश की तो आई चोट

पुलिस को महिला का नाम निशा बताया गया। महिला पर उसके पति साजिद ने गले, छाती और हाथ पर चाकू से कई वार किए थे। उसके बाद निशा को गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। जांच में पुलिस को पता चला कि जिस वक्त साजिद ने निशा पर हमला किया, उस वक्त घर में साजिद और निशा की दो बेटियां मौजूद थीं। बड़ी बेटी ने अपनी मां को बचाने की कोशिश की तो उसके हाथ में चोट आई थी।

बेरोजगार है साजिद, पहले चलाता था मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान

साजिद पहले मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से दुकान बंद थी और फिलहाल बेरोजगार था। साजिद अपनी पत्नी निशा पर शक करता था और इस बात को लेकर अक्सर दोनों के बीच झगड़ा हुआ करता था। बीती रात भी इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और फिर साजिद ने चाकू से पत्नी निशा पर हमला बोल दिया। जाफराबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302, 307 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी