न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजधानी दिल्ली में अगले 2 दिन होगी तेज बारिश; गुजरात के राजकोट में कार सवार कारोबारी ड्राइवर समेत नदी में बहे

राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग द्वारा तेज बारिश के मद्देनजर राजधानी में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। बता दें कि सोमवार से ही लगतार रूक रूक कर अलग अलग स्थानों पर बारिश देखने को मिल रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 14 Sep 2021 11:16:24

राजधानी दिल्ली में अगले 2 दिन होगी तेज बारिश; गुजरात के राजकोट में कार सवार कारोबारी ड्राइवर समेत नदी में बहे

राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग द्वारा तेज बारिश के मद्देनजर राजधानी में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। बता दें कि सोमवार से ही लगतार रूक रूक कर अलग अलग स्थानों पर बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभा ने दिल्ली में अगले 2 दिन यानी गुरुवार तक दिल्ली के अलग अलग हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाए चलेंगूी।

बता दे कि दिल्ली के ज्यादातर हिस्से में सोमवार से ही बादल छाए हुए हैं। वहीं आज दिन चढ़ने के साथ भी धूप निकलने लगी है। हालांकि इस बीच बूंदाबांदी भी देखने को मिली है। वहीं, मौसम में हो रहे बदलावों के कारण राजधानी दिल्ली में हवा की स्थिति काफी ठीक बनी हुई है। CPCB के मुताबिक सोमवार के दिन एवरेज AQI 89 पर रही। इस हवा को संतोषजनकर श्रेणी में रखा जाता है। वहीं आगे भी बारिश व हवाओं के चलते हवा साफ बनी रहेगी।

गुजरात में बाढ़ का कहर

गुजरात के कई शहरों में भारी बारिश के चलते बाढ़ के हालात बने हुए है। इसका सबसे ज्यादा असर राजकोट और जामनगर में हुआ हैं। बादल फटने से राजकोट में पिछले 24 घंटों में 7 इंच और जामनगर में 10 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है। इससे कई इलाकों में 10 फीट तक पानी भर गया है। राजकोट के छापरा गांव के पेस पेलिकन ग्रुप के मालिक किशनभाई शाह i-20 कार समेत नदी में बह गए हैं। कार में उनका ड्राइवर भी था। दोनों का तलाश के लिए नेवी की मदद मांगी गई है।

राजकोट के कलेक्टर अरुण महेश बाबू के अनुसार नेवी की एक टीम पोरबंदर से रवाना हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, 50 वर्षीय किशनभाई शाह आज दोपहर अन्य साथी और ड्राइवर के साथ कार से फैक्ट्री के लिए रवाना हुए थे। कार आणंदपर-छपरा गांव के पास से गुजर रही थी। पुलिया पर पानी बहने के बावजूद ड्राईवर ने कार नहीं रोकी जिसकी वजह से कार पानी में फंस गई। कार से किशनभाई का परिचित किसी तरह बाहर आ गया, लेकिन इसी दौरान तेज बहाव आने की वजह से कार बह गई। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि यह हादसा इतनी तेजी से हुआ की कुछ समझ में नहीं आया। कार से एक व्यक्ति बाहर भी आया लेकिन तभी पानी का बहाव बढ़ गया और कार तिनके की तरह बहती चली गई। कुछ ही देर में कार लोगों की नजरों से ओझल हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक