Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़ : बच्ची से अपने सिर की चंपी कराते टीचर का विडियो वायरल होने क बाद DEO ने किया सस्पेंड

सूरजपुर जिले भैयाथान विकास खंड के नया करकोली स्थित प्राथमिक स्कूल का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें टीचर स्कूल की एक बच्ची से चंपी कराते नजर आ रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 24 Aug 2021 6:16:38

छत्तीसगढ़ : बच्ची से अपने सिर की चंपी कराते टीचर का विडियो वायरल होने क बाद DEO ने किया सस्पेंड

प्रदेश के सूरजपुर जिले भैयाथान विकास खंड के नया करकोली स्थित प्राथमिक स्कूल का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें टीचर स्कूल की एक बच्ची से चंपी कराते नजर आ रहे हैं। इस विडियो के वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने शिक्षक को अनुशासनहीनता का आरोपी बताते हुए सस्पेंड कर दिया है। निलंबन आदेश में DEO ने लिखा- स्कूल के बच्चों से मालिश कराना शिक्षक की गरिमा के विपरीत है। उन्हें अनुशासनहीनता का दोषी माना गया है। इसके लिए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा अचारण अधिनियम के तहत उन्हें निलंबित किया जाता है। इस दौरान नियमानुसार, उन्हें सिर्फ जीवन यापन भत्ता की ही पात्रता होगी। निलंबन अवधि में वह BEO कार्यालय प्रेमनगर में तैनात रहेंगे।
नया करकोली के प्राथमिक स्कूल का यह वीडियो सोमवार का है। वीडियो में दिख रहा है कि यहां तैनात सहायक शिक्षक मोहम्मद शरीफ स्कूल के बरामदे में कुर्सी पर बैठे हैं। उन्होंने एक छात्रा को बुलाया और उससे अपने सिर की मालिश कराना शुरू कर दिया। एक ग्रामीण ने मास्टर की इस हरकत का वीडियो अपने मोबाइल से बनाकर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो जैसे ही शिक्षा विभाग के अफसरों तक पहुंचा, वे एक्टिव हो गए। DEO ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) फूलसाय मरावी के नेतृत्व में जांच टीम बनाकर तुरंत स्कूल भेजी। पूछताछ में पता चला कि वायरल वीडियो सही है। मास्टर जी सच में ही बच्चों से मालिश करवा रहे थे। BEO की जांच रिपोर्ट पर DEO ने टीचर मोहम्मद शरीफ को सस्पेंड कर दिया। उन्हें BEO कार्यालय से अटैच किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027

'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब

मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान

ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली

यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश

कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा

विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल

अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन

शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें

अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती

दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण

किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर

K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश

रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख