न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अजमेर: गैस टैंकर-ट्रेलर की भीषण टक्कर, 3 लोग जिंदा जले, धमाके से आग की चपेट में आए 10 मकान और 2 ट्रक

अजमेर के नेशनल हाईवे-8 पर बने रानी बाग रिसोर्ट के पास गुरुवार देर रात 12:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गैस टैंकर और ट्रेलर में जबर्दस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें 3 लोग ज़िंदा जल गए और 4 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 17 Feb 2023 8:28:33

अजमेर: गैस टैंकर-ट्रेलर की भीषण टक्कर, 3 लोग जिंदा जले, धमाके से आग की चपेट में आए 10 मकान और 2 ट्रक

अजमेर के नेशनल हाईवे-8 पर बने रानी बाग रिसोर्ट के पास गुरुवार देर रात 12:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गैस टैंकर और ट्रेलर में जबर्दस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें 3 लोग ज़िंदा जल गए और 4 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। इनमें से 3 को जेएलएन अस्पताल, अजमेर रेफर किया गया है। हादसा इतना भयावह था कि 500 मीटर का क्षेत्र आग का गोला बन गया। हाईवे से गुजर रहे दो ट्रक और कई दोपहिया वाहन भी आग की चपेट में आ गए। साथ ही मिश्रीपुरा और गरीब नवाज कॉलोनी सहित आसपास फैली आग ने 10 से अधिक मकानों को भी चपेट में ले लिया। मृतकों में गैस टैंकर का चालक और मार्बल ब्लॉक लेकर जा रहे ट्रेलर का चालक शामिल हैं।

rajasthan,ajmer,road accident news in hindi,ajmer highway road accident news in hindi

देर रात हुए हादसे सूचना मिलते ही कलेक्टर अंशदीप और एसपी चूनाराम जाट भी मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। घटनास्थल पर मौजूद सुराना पोल फैक्ट्री के चौकीदार हुसैन ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि काफी दूर तक विस्फोट की आवाज सुनाई दी। आग लगने से आसपास के घरों में दरारें आ गईं। आग से प्रभावित करीब 10-12 घरों को खाली करा लिया गया है। हादसे के बाद से नेशनल हाईवे-8 रात से ही जाम है। दोनों तरफ से आ रहे ट्रैफिक को एक बार के लिए रोक दिया गया था। करीब ढाई घंटे बाद रात तीन बजे तक आग पर काबू पाया गया। इसके बाद वन-वे शुरू किया। डाबर सदर थाना पुलिस के द्वारा रूट डायवर्ट किया गया है। शुक्रवार सुबह तक रूट डायवर्ट किया हुआ था। मौके पर पुलिस फोर्स भी तैनात है। नगर परिषद सभापति नरेश कनोजिया ने बताया कि दमकल से आग पर काबू पाया गया। पेट्रोलियम पदार्थ होने के कारण आग को बुझाने के बावजूद रुक रुक कर आग भड़क रही थी।

बताया जा रहा है कि मुंबई से दिल्ली के लिए अनाज भरकर जा रहे ट्रेलर ड्राइवर नोखा निवासी सुंदर पुत्र मुनीराम अजमेर रोड पुलिया के समीप से गुजर रहा था कि अचानक उसके ट्रेलर से एलपीजी से भरा टैंकर टकरा गया और आग लग गई। इस हादसे में सुंदर घायल हो गया। पुलिस अन्य मृतकों और घायलों की जानकारी जुटा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट