न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RBI के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास बने PM मोदी के नए प्रधान सचिव, मिली बड़ी जिम्मेदारी

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sat, 22 Feb 2025 7:09:10

RBI के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास बने PM मोदी के नए प्रधान सचिव, मिली बड़ी जिम्मेदारी

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। दास ने आरबीआई के गवर्नर के रूप में छह साल तक सेवा देने के बाद पिछले साल दिसंबर में सेवानिवृत्त हुए थे। अब, रिटायरमेंट के कुछ महीनों बाद, उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वर्तमान में प्रमोद कुमार मिश्रा (पीके मिश्रा) प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव-1 के रूप में कार्यरत हैं, और अब शक्तिकांत दास प्रधान सचिव-2 की भूमिका निभाएंगे। शक्तिकांत दास 1980 बैच के सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं।

कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) के अनुसार, दास की यह नियुक्ति प्रधानमंत्री के कार्यकाल की अवधि तक या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि वह डॉ. पीके मिश्रा के साथ मिलकर प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव के रूप में कार्य करेंगे।

आरबीआई में छह साल का कार्यकाल

शक्तिकांत दास दिसंबर 2018 से छह वर्षों तक आरबीआई के गवर्नर रहे। उन्होंने वित्त, कराधान, उद्योग, बुनियादी ढांचा और शासन के विभिन्न क्षेत्रों में केंद्र और राज्य सरकारों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। उनके कार्यकाल के दौरान, आरबीआई ने कई प्रमुख चुनौतियों का सामना किया, जिसमें कोविड-19 महामारी के आर्थिक प्रभाव और रूस-यूक्रेन युद्ध से उत्पन्न वित्तीय अस्थिरता भी शामिल रही।

कौन हैं शक्तिकांत दास?

शक्तिकांत दास 1980 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं, जिन्होंने वित्त, राजस्व, आर्थिक नीति और प्रशासन के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

अपने छह साल के आरबीआई कार्यकाल के अंतिम चार वर्षों में, उन्होंने भारत की आर्थिक वृद्धि को 7 प्रतिशत से अधिक बनाए रखने में अहम योगदान दिया। आरबीआई से सेवानिवृत्त होने के बाद, उन्हें 15वें वित्त आयोग का सदस्य और भारत का जी20 शेरपा नियुक्त किया गया था।

शक्तिकांत दास को शासन और आर्थिक नीतियों के विभिन्न पहलुओं पर करीब चार दशकों का व्यापक अनुभव है। वे राजस्व विभाग और आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जहां उन्होंने महत्वपूर्ण वित्तीय नीतियों को लागू करने में योगदान दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म