#WATCH PoK अपने आप भारत के अंदर आ जाएगा, थोड़ा सा इंताज़ार करना होगा: PoK के लोगों की मांग पर कि उन्हें भारत में विलय किया जाए पर केंद्रीय मंत्री जनरल (à¤
POK को लेकर कही ये बात
दरअसल, राजस्थान में एक कार्यक्रम के दौरान उनसे सवाल पूछा गया कि लोग पीओके के विलय की मांग कर रहें है? इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'पीओके अपने आप ही भारत में विलय हो जाएगा, कुछ समय इंतजार करें।' उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान की जनता कांग्रेस के राज में बदहाल कानून व्यवस्था और किसानों के वाद खिलाफी से पूरी तरह परेशान हो चुकी है। इसलिए भाजपा ने उनकी बात सुनने के लिए परिवर्तन यात्रा निकाली है।
दुनिया में भारत ने मनवाया अपना लोहा
जनरल वीके सिंह ने जी 20 समिट पर बात करते हुए कहा कि जिस तरह से भारत में जी20 का सफल आयोजन हुआ है, उसने वैश्विक मंच पर भारत की एक अलग पहचान बनी है। भारत ने दुनिया में अपना लोहा मनवाया है।













