न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना के नए वैरिएंट Omicron पर बेअसर हो सकती है हमारी वैक्सीन: डॉ वीके पॉल

भविष्य में हमारी वैक्सीन की क्षमता कमजोर पड़ सकती है। देश को ऐसे वैक्सीन प्लेटफॉर्म तैयार करने चाहिए, जिनमें वायरस के बदलते वैरिएंट के मुताबिक तेजी से बदलाव किए जा सकें।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 15 Dec 2021 2:37:22

कोरोना के नए वैरिएंट Omicron पर बेअसर हो सकती है हमारी वैक्सीन: डॉ वीके पॉल

भविष्य में हमारी वैक्सीन की क्षमता कमजोर पड़ सकती है। देश को ऐसे वैक्सीन प्लेटफॉर्म तैयार करने चाहिए, जिनमें वायरस के बदलते वैरिएंट के मुताबिक तेजी से बदलाव किए जा सकें। भारत में ओमीक्रॉन खतरे के बीच कोविड टास्क फोर्स के प्रमुख डॉ वीके पॉल ने आज बुधवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि संभावित परिदृश्य है कि उभरती परिस्थितियों में हमारे टीके अप्रभावी हो सकते हैं। ओमीक्रॉन के सामने आने के बीच पिछले तीन सप्ताह में हमने देखा कि किस तरह कई तरह के संदेह सामने आए, जिनमें से कुछ वास्तविक भी हो सकते हैं, अब भी हमारे समाने अंतिम तस्वीर नहीं है।

उन्होंने आवश्यकता के अनुसार टीकों को संशोधित करने के लिए तैयार रहने की आवश्यकता पर बल दिया। वे ये भी मानते हैं कि अगर महामारी से प्रभावी अंदाज में निपटना है तो इसके लिए ड्रग्स डेवलपमेंट को लेकर एक मजबूत रणनीति रहनी चाहिए, विज्ञान के क्षेत्र में निवेश बढ़ाना चाहिए।

वीके पॉल ने भुवनेश्वर में कहा कि वर्तमान रणनीति और प्रभावी रणनीति यह सुनिश्चित करना है कि भारत की वयस्क आबादी को टीके की दो डोज लग जाएं, जो हमारे कार्यक्रम में हैं। इसमें कोविशील्ड (Covishield) और कोवाक्सिन (Covaxin), और अब एक डीएनए वैक्सीन भी एक हद तक जोड़ा जा सकता है।

पॉल ने कहा कि यह सबसे प्रभावी कदम है जिसे हम वर्तमान परिदृश्य में उठा सकते हैं और ऐसा कर लेना चाहिए। इसमें वैश्विक स्तर पर एक निश्चित तरीके से दिखाई देने वाले ओमीक्रॉन वेरिएंट में तेजी के लिए यह आवश्यक है, हालांकि भारत में हमें अभी बहुत कम मामले मिल रहे हैं। हमें अपने देश के प्रत्येक वयस्क को टीके की दो खुराकों के साथ कवर करने की आवश्यकता है।

डॉ वीके पॉल ने कहा कि कहा कि हमें यह याद रखने की जरूरत है कि आज हमारे पास जो ताकत है (वैक्सीन के विकास और उत्पादन की) वह सिर्फ आज के लिए हमारी जरूरतों को पूरा नहीं करेगी बल्कि कोई अन्य महामारी, जिनेटिक रोग या संक्रमण आता है, तो उसमें मददगार होगी। मैंने उनसे अपील की है कि हमें इन सभी प्लेटफार्मों को मजबूत और लचीला बनाने की आवश्यकता है। ताकि दोबारा ऐसी स्थिति आने पर हम कई प्लेटफॉर्म के जरिए उनसे तेजी से संपर्क कर सकें। यह है हमारे देश और दुनिया की ताकत है।

ओमिक्रॉन संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 64

आपको बता दे, देश में ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर आज 64 हो गई है। आज तेलंगाना में ओमिक्रॉन के 3 संक्रमितों के मिलने की पुष्टि हुई है। संक्रमितों में सोमालिया का नागरिक और केन्या की महिला शामिल है। दोनों संक्रमितों को हैदराबाद के तेलंगाना इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (TIMS) में भर्ती कराया गया है। वहीं, हैदराबाद से कोलकाता जा रहे 7 साल के बच्चे की रिपोर्ट भी ओमिक्रॉन पॉजिटिव आई है। तेलंगाना सरकार ने इस बात की जानकारी पश्चिम बंगाल सरकार को दे दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

प्रेमानंद महाराज के दीक्षित शिष्य की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में मिला खून लगा ग्राइंडर
प्रेमानंद महाराज के दीक्षित शिष्य की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में मिला खून लगा ग्राइंडर
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
बृजभूषण के बरी होने को चार महिला पहलवानों ने दी चुनौती, राऊज एवेन्यू कोर्ट में आज सुनवाई
बृजभूषण के बरी होने को चार महिला पहलवानों ने दी चुनौती, राऊज एवेन्यू कोर्ट में आज सुनवाई
कांगो विमान हादसा: 17 लोगों की मौत, दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी शामिल
कांगो विमान हादसा: 17 लोगों की मौत, दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी शामिल
अंजलि आनंद के लग्जरी बैग्स देख फराह खान ने कहा- ‘दो कारें बेचनी पड़ेंगी’, एक्ट्रेस ने बताया काम न मिलने का दर्द
अंजलि आनंद के लग्जरी बैग्स देख फराह खान ने कहा- ‘दो कारें बेचनी पड़ेंगी’, एक्ट्रेस ने बताया काम न मिलने का दर्द
‘द वन’ की रिलीज के बीच ‘द पैराडाइज’ की कमाई में गिरावट, ‘हनुमान अंश’ ने 50वें दिन भी किया करोड़ों का कलेक्शन
‘द वन’ की रिलीज के बीच ‘द पैराडाइज’ की कमाई में गिरावट, ‘हनुमान अंश’ ने 50वें दिन भी किया करोड़ों का कलेक्शन
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
KFC जाने की जरूरत नहीं, घर पर ऐसे बनाएं कुरकुरा और मसालेदार चिकन फ्राई
KFC जाने की जरूरत नहीं, घर पर ऐसे बनाएं कुरकुरा और मसालेदार चिकन फ्राई
कॉकरोच का दूध कैसे निकाला जाता है? क्यों चर्चा में हैं इसके प्रोटीन क्रिस्टल, जानिए पूरी कहानी
कॉकरोच का दूध कैसे निकाला जाता है? क्यों चर्चा में हैं इसके प्रोटीन क्रिस्टल, जानिए पूरी कहानी