न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RR vs CSK: चेन्नई की टीम दिखेगी नई शक्ल में, पहले मैच में कई खिलाड़ियों को मिल सकता है डेब्यू का मौका

IPL 2026 में RR बनाम CSK मुकाबले में चेन्नई की टीम दिखेगी नई शक्ल में। एमएस धोनी और जडेजा की गैरमौजूदगी में कई युवा खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका मिल सकता है। जानें संभावित प्लेइंग XI और डेब्यू खिलाड़ियों के बारे में।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 30 Mar 2026 5:13:02

RR vs CSK: चेन्नई की टीम दिखेगी नई शक्ल में, पहले मैच में कई खिलाड़ियों को मिल सकता है डेब्यू का मौका

IPL 2026 में 30 अप्रैल को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। इस बार चेन्नई की टीम काफी बदलकर मैदान में उतरेगी। टीम के अनुभवी खिलाड़ी एम एस धोनी और रवींद्र जडेजा इस मुकाबले में शामिल नहीं होंगे। धोनी चोट के कारण कुछ हफ्तों तक क्रिकेट से दूर रहेंगे, जबकि जडेजा को संजू सैमसन के बदले राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड किया गया है। ऐसे में इस मैच में चेन्नई कई नए खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका दे सकती है।

CSK में डेब्यू के उम्मीदवार खिलाड़ी

संजू सैमसन

इस मुकाबले में संजू सैमसन चेन्नई के लिए डेब्यू कर सकते हैं। CSK ने उन्हें राजस्थान रॉयल्स से 18 करोड़ रुपये में ट्रेड किया है। सैमसन का टी20 अनुभव काफी मजबूत है—330 मैचों में उन्होंने 6 शतक और 54 अर्धशतक बनाकर कुल 8400 रन बनाए हैं। धोनी की गैरमौजूदगी में संजू ओपनिंग और विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी निभा सकते हैं। इसके अलावा उनके पास कप्तानी का भी अनुभव है, जिससे वह ऋतुराज गायकवाड़ को रणनीतिक मदद भी दे सकते हैं।

कार्तिक शर्मा

संजू के साथ 19 साल के युवा बल्लेबाज कार्तिक शर्मा भी डेब्यू कर सकते हैं। CSK ने ऑक्शन में 14 करोड़ 20 लाख रुपये में उन्हें टीम में शामिल किया। कार्तिक विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं और फिनिशर के रूप में टीम के लिए बड़े शॉट लगाने में सक्षम हैं। 12 टी20 मैचों में उन्होंने 30.36 की औसत और 162.92 की स्ट्राइक रेट से 334 रन बनाए हैं।

प्रशांत वीर

चेन्नई इस मुकाबले में प्रशांत वीर को भी डेब्यू का मौका दे सकती है। उन्हें टीम ने 14 करोड़ 20 लाख में खरीदा है। हरफनमौला खिलाड़ी होने के कारण वे रविंद्र जडेजा की भूमिका निभा सकते हैं। 9 टी20 मैचों में उन्होंने 112 रन और 12 विकेट हासिल किए हैं। वे बैटिंग और गेंदबाजी दोनों में योगदान दे सकते हैं।

मैथ्यू शॉर्ट

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मैथ्यू शॉर्ट को भी इस मैच में डेब्यू मिल सकता है। CSK ने उन्हें 1 करोड़ 50 लाख में टीम में शामिल किया। शॉर्ट के पास 153 टी20 मैचों का अनुभव है, जिसमें उन्होंने 3745 रन बनाए और 61 विकेट लिए हैं। उन्हें चोटिल खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस की जगह प्लेइंग इलेवन में चुना जा सकता है।

चेन्नई सुपर किंग्स संभावित प्लेइंग XI

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान)
संजू सैमसन (विकेटकीपर)
आयुष म्हात्रे/सरफराज खान
मैथ्यू शॉर्ट
शिवम दुबे
कार्तिक शर्मा
प्रशांत वीर
जेमी ओवरटन/अकील हुसैन
नूर अहमद
मैट हेनरी
खलील अहमद
अंशुल कंबोज/गुरजापनीत सिंह

इस मुकाबले में चेन्नई की नई टीम और युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। यह देखने लायक होगा कि CSK का युवा दम कितना प्रभावशाली साबित होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत