न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

LPG कालाबाजारी पर भजनलाल सरकार का सख्त कदम, FIR और लाइसेंस रद्द के निर्देश

राजस्थान में LPG की कालाबाजारी और ओवरप्राइसिंग रोकने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सख्त कदम उठाए। कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज और लाइसेंस रद्द करने के निर्देश दिए गए, साथ ही PNG नेटवर्क के विस्तार और शिकायत निवारण पर भी जोर।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 29 Mar 2026 12:12:58

LPG कालाबाजारी पर भजनलाल सरकार का सख्त कदम, FIR और लाइसेंस रद्द के निर्देश

राजस्थान में LPG की कालाबाजारी और ओवरप्राइसिंग रोकने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कड़ा रुख अपनाया है। शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने जिला कलेक्टर्स और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि एलपीजी सिलेंडरों की बिक्री को लेकर किसी भी अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

लाइसेंस रद्द और एफआईआर के आदेश

सीएम शर्मा ने कहा कि कालाबाजारी या तय मूल्य से अधिक बिक्री करने वालों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए और उनका लाइसेंस निरस्त किया जाए। बार-बार उल्लंघन करने वालों को ब्लैकलिस्ट करने का भी निर्देश दिया गया। उन्होंने अधिकारियों को आकस्मिक निरीक्षण करने और स्टॉक रजिस्टर के साथ वास्तविक भंडारण का मिलान सुनिश्चित करने का आदेश दिया। इसके अलावा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, पुलिस और अन्य संबंधित विभाग मिलकर विशेष अभियान चलाएंगे।

शिकायतों का 24 घंटे में समाधान

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सभी जिलों में एलपीजी गोदामों, एजेंसियों और वितरण केंद्रों का नियमित निरीक्षण किया जाए। शिकायत निवारण प्रणाली को मजबूत बनाते हुए हेल्पलाइन और शिकायत पोर्टल को सक्रिय रखने और प्राप्त शिकायतों का 24 घंटे के भीतर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही सोशल मीडिया, स्थानीय मीडिया और पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान चलाकर अफवाहों और गलत सूचनाओं से कृत्रिम मांग को रोकने पर जोर दिया गया।

PNG वितरण और नेटवर्क विस्तार

बैठक में सीएम शर्मा ने एलपीजी वितरण में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए ओटीपी आधारित सिस्टम और डायरी में एंट्री अनिवार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही, पाइप्ड नैचुरल गैस (PNG) और सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के विस्तार को प्राथमिकता देने का निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन बिछाने से जुड़ी सभी स्वीकृतियां 24 घंटे के भीतर जारी की जाएं और औद्योगिक संस्थानों को पीएनजी अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?