न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नींबू-बेर बाग में छुपाई गांजे की खेती, पुलिस ने छापा मारकर जब्त किए 1510 पौधे

जयपुर ग्रामीण पुलिस ने ऑपरेशन एंटी वेनम अभियान के तहत सामोद इलाके में नींबू-बेर के बाग में छुपी गांजे की अवैध खेती का खुलासा किया, 1510 पौधे जब्त किए और आरोपी को हिरासत में लिया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 29 Mar 2026 12:10:49

नींबू-बेर बाग में छुपाई गांजे की खेती, पुलिस ने छापा मारकर जब्त किए 1510 पौधे

जयपुर ग्रामीण पुलिस ने ऑपरेशन एंटी वेनम (Operation Anti-Venom) अभियान के तहत जिले में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। लगातार नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसते हुए, पुलिस ने सामोद इलाके के विजयसिंहपुरा-बांसा गांव में छापा मारकर गांजे की अवैध खेती (Illegal Cannabis Farming) का पर्दाफाश किया।

नींबू और बेर के बाग में छुपाए गए 1510 पौधे

पुलिस के अनुसार, आरोपी भैरूराम सैनी लंबे समय से अपने ही बगीचे में गांजे की खेती कर रहा था। उसने नींबू, बेर और घनी झाड़ियों के बीच लगभग 1510 गांजे के पौधे इस तरह छुपा रखे थे कि सामान्य नजर से उन्हें देख पाना मुश्किल था। DST टीम मौके पर पहुंची और सभी पौधों को जब्त कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश

इस पूरी कार्रवाई का संचालन ASP रजनीश पूनिया के निर्देशन में हुआ। DST टीम के ASI रामनिवास मीणा और सत्येंद्र ने छापा मारा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि यह खेती केवल लोकल स्तर तक सीमित थी या इसके लिंक कहीं और भी जुड़े हुए हैं।

नशे के खिलाफ सख्त रुख

जयपुर ग्रामीण SP हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन में पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर लगातार काम कर रही है। यह कार्रवाई इसी नीति का हिस्सा है।

पहले भी हो चुकी है बड़ी कार्रवाई

इससे पहले गोविंदगढ़ के खेजरोली कस्बे में भी पुलिस ने इसी तरह की कार्रवाई की थी। वहां एक व्यक्ति ने खेत में गांजे की फसल उगाई थी। उस मामले में पुलिस ने 1057 पौधे जब्त किए थे और NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बुलेटप्रूफ जैकेट से लेकर परिवारवाद तक, अखिलेश यादव ने साधा बीजेपी पर निशाना

Gen-Z पर बीजेपी का फोकस, नितिन नवीन की टीम में स्मृति ईरानी समेत पांच नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के फैसले से भड़की BJP, नितिन नवीन बोले- ‘सम्मान और विरासत से समझौता मंजूर नहीं’

डेंगू की चपेट में आईं पूनम ढिल्लों, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती; अभिनेत्री ने खुद दिया हेल्थ अपडेट

चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती

UP में AAP का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, संजय सिंह ने सरकारी स्कूलों की बदहाली पर योगी सरकार को घेरा

यश की ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज से पहले ही मचाई तबाही, 24 घंटे में बिक गए 2.7 लाख टिकट, करोड़ों की कमाई

बारिश में चाचा ने लगाए जबरदस्त ठुमके, ‘टिप-टिप बरसा पानी’ पर डांस देख लोटपोट हुए यूजर्स

गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा का बॉलीवुड डेब्यू, नितांशी गोयल संग करेंगे रोमांस और डर का तड़का

तेलंगाना में जमीन आवंटन पर घमासान, CM रेवंत रेड्डी के खिलाफ लोकायुक्त पहुंची BRS; 200 करोड़ की जमीन को लेकर बड़ा आरोप

इमरान हाशमी के आगे सनी देओल की फिल्म पस्त, 'आवारापन 2' ने 8 दिन में छुआ 119 करोड़ का आंकड़ा

उम्र बढ़ने के साथ स्किन का रखें ख्याल, डाइट में शामिल करें इन 5 सीड्स का पाउडर

पाखी हेगड़े के एक खुलासे से चौंकीं आम्रपाली दुबे, निरहुआ से शादी के प्रपोजल की बात पर मचा बवाल

पिग्मेंटेशन और दाग-धब्बों से हैं परेशान? कच्चे दूध में मिलाकर लगाए ये 3 चीजें, घर पर तैयार करें फेस पैक