Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में बना सकते हैं नया रिकॉर्ड, इतिहास के बेहद करीब

IPL 2026 में 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इतिहास रचने के बेहद करीब हैं। पिछले सीजन में सबसे कम उम्र में IPL खेलने और 35 गेंदों में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने वाले सूर्यवंशी इस सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए नया कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 30 Mar 2026 5:05:29

वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में बना सकते हैं नया रिकॉर्ड, इतिहास के बेहद करीब

IPL 2026 में एक बार फिर युवा सितारों का दमदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा, लेकिन इस बार सबसे ज्यादा ध्यान वैभव सूर्यवंशी पर है, जो इतिहास रचने के बेहद करीब हैं। केवल 15 साल की उम्र में तूफ़ानी बल्लेबाजी दिखाने वाले सूर्यवंशी इस सीजन में ऐसा कर सकते हैं, जो उन्हें लीग के सबसे यादगार खिलाड़ियों की सूची में शामिल कर देगा।

पिछले सीजन में अपने धमाकेदार प्रदर्शन के चलते सूर्यवंशी ने IPL में सबसे कम उम्र में खेल का रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने महज 35 गेंदों में शतक जड़कर IPL की दूसरी सबसे तेज सेंचुरी बनाने का कारनामा भी किया। IPL 2026 में अब राजस्थान रॉयल्स की पारी की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी, और सभी की निगाहें उनके प्रदर्शन पर टिकी रहेंगी।

कम उम्र में रच सकते हैं बड़ा कीर्तिमान

इस सीजन सूर्यवंशी के पास IPL के सबसे सफल टीनएज (13 से 19 साल) बल्लेबाज बनने का सुनहरा मौका है। फिलहाल यह रिकॉर्ड पृथ्वी शॉ के नाम है, जिन्होंने 2018-19 में 25 पारियों में 598 रन बनाए थे।

सूर्यवंशी इस रिकॉर्ड को तोड़ने की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने पिछले सीजन में सिर्फ 7 पारियों में 252 रन बनाए थे, यानी रिकॉर्ड के आधे रास्ते तक पहुँच चुके हैं। अगर उनका प्रदर्शन इस सीजन भी शानदार रहा, तो 347 रन पूरे करने के बाद वह पृथ्वी शॉ का रिकॉर्ड तोड़कर नया कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं।
राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

वैभव की आक्रामक बल्लेबाजी उन्हें अन्य युवा खिलाड़ियों से अलग बनाती है। इसलिए टीम मैनेजमेंट ने उन्हें IPL 2026 में भी ओपनिंग की अहम भूमिका सौंपी है। अब सभी की निगाहें इस युवा सितारे पर टिकी होंगी।

राजस्थान रॉयल्स अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च को गुवाहाटी में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ करेगी। राजस्थान की कप्तानी रियान परांग करेंगे, जबकि चेन्नई की कमान ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology