न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RCB vs SRH: विराट कोहली ने IPL में तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, बने दुनिया के इकलौते बल्लेबाज

आईपीएल 2026 में RCB ने SRH को 6 विकेट से हराया, विराट कोहली ने 38 गेंदों में नाबाद 69 रन बनाए और रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा। जानें मैच का पूरा सारांश और कोहली के रिकॉर्ड-ब्रेकिंग प्रदर्शन की जानकारी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 29 Mar 2026 9:07:50

RCB vs SRH: विराट कोहली ने IPL में तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, बने दुनिया के इकलौते बल्लेबाज

IPL 2026 के ओपनिंग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत में विराट कोहली ने अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया। कोहली ने सिर्फ 38 गेंदों में 5 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 69 रन बनाए और आरसीबी को आसानी से 202 रन का लक्ष्य हासिल करने में मदद की।

इस पारी के दौरान विराट कोहली ने एक बड़ा माइलस्टोन भी छू लिया। उन्होंने IPL के इतिहास में रन चेज़ करते हुए 4000 रन पूरे किए। इस उपलब्धि के साथ कोहली दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने IPL में रन चेज़ करते हुए 4000 से ज्यादा रन बनाए हैं। इससे पहले किसी भी खिलाड़ी ने 3500 रन का आंकड़ा पार नहीं किया था।

IPL में लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्वाधिक रन

बल्लेबाज - रन - पारी

विराट कोहली - 4027 -132
डेविड वार्नर -3285 -97
रोहित शर्मा -3238 -133
शिखर धवन -2843 -94
रॉबिन उथप्पा -2832 -119

एक ही मैदान पर सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड

विराट कोहली ने सिर्फ IPL के ही नहीं, बल्कि किसी एक मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने साथी खिलाड़ी रोहित शर्मा का तोड़ दिया। इससे पहले रोहित शर्मा ही एकमात्र ऐसे खिलाड़ी थे, जिन्होंने किसी एक ही मैदान पर रन चेज़ करते हुए 1000+ रन बनाए थे।

बल्लेबाज -रन - मैदान

विराट कोहली -1288 - एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
रोहित शर्मा - 1265 - वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
एबी डिविलियर्स - 774 - एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
सूर्यकुमार यादव - 772 - वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
डेविड वॉर्नर - 715 - हैदराबाद

IPL इतिहास में टीम के लिए टॉप स्कोर

रन -बल्लेबाज

67 -विराट कोहली
66 -डेविड वॉर्नर
59 -रोहित शर्मा
56 -शिखर धवन
44 -क्रिस गेल

RCB ने 202 का लक्ष्य 15.4 ओवर में हासिल किया

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में RCB ने SRH द्वारा दिए गए 202 रन के लक्ष्य को मात्र 15.4 ओवर में 4 विकेट खोकर पूरा कर लिया। इस मैच में विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने तूफानी अर्धशतकीय साझेदारी निभाई।

पड्डिकल ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए केवल 26 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। विराट के साथ उन्होंने 45 गेंदों पर 101 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

विराट कोहली ने 38 गेंदों में 69 रन बनाकर नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाई। कप्तान रजत पाटीदार ने 12 गेंदों में 3 छक्कों और 2 चौकों के साथ 31 रन बनाए। इसके अलावा, फिल साल्ट ने 8 रन, जितेश शर्मा शून्य पर और टिम डेविड 10 गेंदों में 16 रन बनाकर नाबाद रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत