@ndtvindia @DelhiPolice@dtptraffic
दिल्ली पुलिस के द्वारका इलाके ट्रैफिक पुलिस में तैनात कॉन्स्टेबल अश्वनी की कारपीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को हुई बारिश के दौरान दिल्ली के पुल प्रहलादपुर में जलमग्न रेल अंडरपास में सेल्फी लेते वक्त एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने उन्हें सूचित किया कि व्यक्ति जलमग्न रेलवे अंडरपास का वीडियो बनाने और सेल्फी लेने गया था। मृतक की शिनाख्त रवि चौटाला के तौर पर की गई है। अंडरपास में जलभराव के कारण दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में पुल प्रहलादपुर खंड पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई।
प्रमुख सड़कों पर भरा पानी
दिल्ली में कुछ प्रमुख सड़कों पर जहां जलभराव देखा गया, उनमें आईटीओ, बाहरी दिल्ली में नरेला-लामपुर अंडरपास, रिंग रोड, प्रगति मैदान के पास के इलाके, पालम, किरारी, रोहतक रोड, धौला कुआं, किशनगंज रेल अंडर ब्रिज, कापसहेड़ा अंडरपास, आजादपुर , कंझावाला-जौंटी रोड, विकास मार्ग, गीता कॉलोनी और रामदेव चौक नरेला आदि शामिल हैं। बता दें कि सोमवार को ही दिल्ली में बारिश की स्थिति को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल और सीएम अरविंद केजरीवाल की मीटिंग हुई है। इस मीटिंग मे दिल्ली के ड्रेनेज सिस्टम को और मजबूत करने की बात हुई है।
मीटिंग के बाद सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के ड्रेनेज सिस्टम को विश्व स्तरीय बनाया जाएगा। दिल्ली देश की राजधानी है। हमारा ड्रेनेज सिस्टम का डिजाइन सबसे बेहतर होना चाहिए।
सीएम केजरीवाल ने कहा कि हमारी सारी एजेंसियों ने मिलकर बहुत अच्छा काम किया है। मिंटो ब्रिज इसका सबूत है। इस बार मिंटो ब्रिज नहीं भरा है। मिंटो ब्रिज जैसा प्लान दिल्ली के अन्य 147 पॉइंट पर भी लागू करेंगे, जिससे दिल्ली को पूरी तरह से जल जमाव से मुक्त किया जा सकेगा।













