न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ड्राइवर ने गुटखा खाने के लिए छोड़ा स्टीयरिंग, महाकुंभ जा रही 25 यात्रियों से भरी बस पलटी

नेपाल से महाकुंभ स्नान के लिए यात्रियों से भरी एक बस उत्तर प्रदेश के गाजीपुर-वाराणसी हाईवे पर पलट गई। इस दुर्घटना में बस में सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sat, 15 Feb 2025 7:10:45

ड्राइवर ने गुटखा खाने के लिए छोड़ा स्टीयरिंग, महाकुंभ जा रही 25 यात्रियों से भरी बस पलटी

नेपाल से महाकुंभ स्नान के लिए यात्रियों से भरी एक बस उत्तर प्रदेश के गाजीपुर-वाराणसी हाईवे पर पलट गई। इस दुर्घटना में बस में सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को रेस्क्यू किया। कुल 25 घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां डॉक्टर्स की टीम ने एक यात्री को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाकी 24 घायलों का इलाज जारी है।

गाजीपुर जिले के गाजीपुर-वाराणसी हाईवे पर सुबह नेपाल से महाकुंभ के लिए यात्रियों से भरी बस सदर कोतवाली क्षेत्र के मीरनापुर गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन की मदद से 25 घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां एक यात्री की मौत हो गई और 24 घायलों का इलाज चल रहा है। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि एक यात्री के हाथ में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके चलते उसका ऑपरेशन जारी है।

नेपाल के बारा जनपद से महाकुंभ में स्नान के लिए करीब 42 यात्री एक बस में सवार होकर गाजीपुर के रास्ते प्रयागराज और वाराणसी जा रहे थे। आज सुबह, बस के ड्राइवर ने पहले एक गुटखा पैकेट खोला और मुंह में डाल लिया। यात्रियों के मना करने के बावजूद, उसने दूसरा पैकेट भी खोला और स्टेरिंग छोड़कर उसे दोनों हाथों से मुंह में डालने लगा। इसी दौरान, बस तेज आवाज के साथ पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और यात्रियों की मदद करने लगे। कुछ लोगों ने 112 पर फोन कर इसकी जानकारी दी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया। एक यात्री, जो बस के नीचे दब गया था, को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल, आनंद मिश्रा ने बताया कि 25 घायलों को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है, जिनमें से एक को मृत अवस्था में लाया गया था। बाकी 24 घायलों की हालत गंभीर है, जिनमें से तीन का सीटी स्कैन और अन्य जरूरी जांचें की जा रही हैं। एक घायल का हाथ कट चुका है, जिसके लिए ऑपरेशन की व्यवस्था की गई है। बाकी घायलों का उचित इलाज जारी है। हल्के-फुल्के घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओर से दूध, ब्रेड और अन्य नाश्ते की सामग्री दी जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल