न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में बेकाबू हुआ डेंगू, अब तक 1537 मामले आए सामने, केंद्र ने संभाला मोर्चा

राजधानी दिल्ली में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (SDMC) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार अब तक डेंगू से 6 लोगों की मौत हो चुकी है और डेंगू के अब तक 1537 मामले सामने आ चुके है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 01 Nov 2021 1:53:12

दिल्ली में बेकाबू हुआ डेंगू, अब तक 1537 मामले आए सामने, केंद्र ने संभाला मोर्चा

राजधानी दिल्ली में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (SDMC) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार अब तक डेंगू से 6 लोगों की मौत हो चुकी है और डेंगू के अब तक 1537 मामले सामने आ चुके है। दिल्ली में तेजी से गंभीर होती स्तिथि को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मोर्चा संभाल लिया है और मामलों की निगरानी के लिए एक एक्सपर्ट टीम का गठन करने वाली है।

दिल्ली में डेंगू की स्थिति की समीक्षा के लिए सोमवार को बुलाई गई एक हाईलेवल मीटिंग के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने केंद्र और राज्यों के बीच सक्रिय समन्वय पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि डेंगू के हॉटस्पॉट की पहचान, फॉगिंग और समय पर इलाज जैसी जमीनी पहल की जानी चाहिए।

मांडविया ने बताया कि डेंगू के बढ़ते मामलों वाले राज्यों में केंद्र विशेषज्ञों की एक टीम भेजने वाला है। टेस्ट में तेजी लाने की जरूरत पर जोर देते हुए मांडविया ने कहा कि कई गरीब लोगों का ठीक से इलाज नहीं किया जाता है और उनकी मौत की सूचना भी नहीं दी जाती है।

सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में देशभर में डेंगू की स्थिति पर राजधानी में चल रही समीक्षा बैठक में स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और दिल्ली में वेक्टर जनित बीमारी के लिए गति परीक्षण भी किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय दिल्ली और अन्य राज्यों में डेंगू के मामलों की करीबी से निगरानी कर रहा है। डेंगू के मामलों की निगरानी के लिए एक एक्सपर्ट टीम दिल्ली सरकार के साथ विस्तृत योजना बनाएगी, स्कूलों में जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे और जरूरी स्पीड टेस्टिंग की जाएगी।

केंद्र ने दिल्ली सरकार से डेंगू NS1 एलिसा परीक्षण किट (NS1 ELISA Testing Kits) खरीदने के लिए कहा है ताकि दिल्ली में डेंगू टेस्ट को बढ़ाया जा सके। सूत्रों के अनुसार, डेंगू से प्रभावित 200 जिलों की पहचान कर टीम भेजी जाएगी। इसके लिए, COVID-19 ड्यूटी में लगे लोगों से ड्यूटी से हटाया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री