न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्‍ली में एयर क्वालिटी लगातार 5वें दिन 'बहुत खराब' कैटेगरी में, AQI 362 रहा

सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के मुताबिक, दिल्ली की एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) आज 362 है। बुधवार को AQI 372 था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 18 Nov 2021 10:01:27

दिल्‍ली में एयर क्वालिटी लगातार 5वें दिन 'बहुत खराब' कैटेगरी में,  AQI 362 रहा

दिल्ली में प्रदूषण का कहर लगातार जारी है। दिल्ली में लगातार पांचवें दिन हवा की गुणवत्ता बहुत खराब कैटेगरी में है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के मुताबिक, दिल्ली की एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) आज 362 है। बुधवार को AQI 372 था। वायु प्रदूषण के चलते दिल्‍ली सरकार ने सरकार ने अगले आदेश तक स्कूल तथा अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रखने और आवश्यक सेवाओं के अलावा, बाहर से आने वाले वाहनों के शहर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।

दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली के प्रदूषण को कम करने के लिए बुधवार को उपायों का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में 21 नवंबर तक 100% वर्क फ्रॉम होम लागू कर दिया गया है। कंस्ट्रक्शन और डिमोलिशन के काम को 21 नवंबर तक के लिए बंद कर दिया गया है और स्कूल और अन्य शिक्षण संस्थान अगले आदेश तक बंद रखने का आदेश दे दिया है।

गोपाल राय ने पत्रकारों को बताया कि प्रदूषण रोकने के लिए सरकार ने कुछ कदम उठाने का फैसला लिया है।

- दिल्ली में स्कूल-कालेज, इंस्टीट्यूट, ट्रेनिंग सेंटर और लाइब्रेरी आदि अगले आदेश तक बंद रहेंगे।

- सार्वजनिक परिवहन का बेड़ा बढ़ाने के लिए सरकार एक हजार निजी सीएनजी बसें किराये पर लेगी। ये कदम उठाए गए
-सरकार एक हजार निजी सीएनजी बसें किराये पर लेकर सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देगी-दिल्ली में निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध और दिल्ली सरकार के विभागों में वर्क फ्राम होम 21 नवंबर तक जारी रहेगा।

-आवश्यक सेवाओं को छोड़कर, बाहर से आने वाले ट्रकों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी
- मेट्रो और डीटीसी में यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति देने पर पुनर्विचार करने के लिए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को पत्र लिखा
- 10 साल पुरानी डीजल और 15 साल पुरानी पेट्रोल चालित गाडि़यों को सड़क पर उतरने पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी

- दिल्ली में चिह्नित 13 हाटस्पाट पर फायर ब्रिगेड की मशीनों से पानी का छिड़काव किया जाएगा

- दिल्ली में गैस के अलावा प्रदूषित ईधन से कोई इंडस्ट्री चलती पाई गई, तो उस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी

- सड़कों पर ट्रैफिक जाम से मुक्ति और यातायात के निर्बाध आवागमन के लिए ट्रैफिक पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स बनाकर निगरानी की जाएगी

- रेड लाइट आन, गाड़ी आफ अभियान को 15 दिन के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। 19 नवंबर से इस अभियान का दूसरा चरण शुरू होगा।

हरियाणा के 4 जिलों में ऑड-इवन फॉर्मूले की तैयारी

हवा की गुणवत्ता ठीक रखने के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हरियाणा सरकार ने बुधवार को कुछ सख्त फैसले लिए है। हरियाणा के 4 जिलों में किसी भी समय ऑड-इवन (शम-विषम) सिस्टम लागू हो सकता है। इसके अलावा NCR में शामिल 14 जिलों में सख्ती बरतने यानि वर्क फ्रॉम होम के अलावा स्कूल और शिक्षण संस्थानों को 21 नवंबर तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। गुरुग्राम में पहुंचे CM मनोहर लाल ने बताया कि पॉल्यूशन को लेकर गुरुग्राम कमिश्वर, डीसी और कुछ इंजीनियर को शामिल कर एक कमेटी बनाई गई है, जो इस मसले पर अपना सुझाव देगी।

वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) फरीदाबाद में 350, गाजियाबाद में 368, ग्रेटर नोएडा में 358, गुरुग्राम में 354 और नोएडा में 369 रहा और वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही।

AQI को शून्य और 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक