Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली: बाजारों पर लागू होगा ऑड-ईवन फॉर्मूला, जानें कौन सी दुकानें कब खुलेंगी

सीएम केजरीवाल ने यह भी बताया कि 7 जून के बाद ऑड-इवेन के फार्मूले पर दुकानें खुलेंगी। इसको लेकर आवश्यक दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसका पालन करना सभी के लिए अनिवार्य कर दिया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 05 Jun 2021 3:17:55

दिल्ली: बाजारों पर लागू होगा ऑड-ईवन फॉर्मूला, जानें कौन सी दुकानें कब खुलेंगी

दिल्ली में लॉकडाउन को 14 जून सुबह 5 बजे तक बढ़ा दिया है हालाकि, इसमें कई सारी रियायतें भी दी गई है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को डिजिटल पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि दिल्ली में लॉकडाउन को 14 जून तक बढ़ा दिया है लेकिन बाजार खुलेंगे और दिल्ली मेट्रो का संचालन भी शुरू होगा। सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में धीरे-धीरे कोरोना की स्तिथि बेहतर हो रही है जिसे देखते हुए हमने अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की है। अरविंद केजरीवाल ने यह भी एलान किया कि सोमवार से दफ्तर खोले जा रहे हैं। सरकारी दफ्तरों में क्लास वन और इससे ऊपर की श्रेणी के अफसर 100% क्षमता के साथ आएंगे। इससे नीचे का स्टाफ 50% उपस्थिति दर्ज कराएगा, वहीं, प्राइवेट दफ्तरों में 50% कर्मचारियों के आने की अनुमति रहेगी। अरविंद केजरीवाल ने सभी प्राइवेट दफ्तरों से अपील की है कि वे अपने कर्मचारियों से वर्क फ्रॉम होम के तहत काम लें।

इसके साथ ही सीएम केजरीवाल ने यह भी बताया कि 7 जून के बाद ऑड-इवेन के फार्मूले पर दुकानें खुलेंगी। इसको लेकर आवश्यक दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसका पालन करना सभी के लिए अनिवार्य कर दिया गया है।
दुकानें खोलने का यह होगा फार्मूला

नए दिशानिर्देश के अनुसार मॉल्स और बाजार में ऑड-इवन के फार्मूले पर दुकान खोली जाएंगी। दुकानें खुलने का सम य सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक होगा। जरूरी सेवाओं से जुड़ी दुकानें हर दिन खुलेंगी। हालांकि कौन से ट्रेड की दुकानें कब खुलेंगी, ये तय करने की जिम्मेदारी मार्केट ट्रेड एसोसिएशन पर छोड़ी गई है, वो जिला कलेक्टर अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर इसपर निर्णय ले सकते हैं। संभवत: दुकानों के नंबर के आधार पर ऑड इवेन फार्मूला लगाया जा सकता है। जबकि मोहल्लों में सिंगल शॉप रोज खोली जा सकती हैं। मसलन ऑड तारीख (3,6,9,11, 13...) के दिन ऑड नंबर की दुकानें खुलेंगी और ईवन तारीख (2,4,6,8...) के दिन ईवन नंबर की दुकानें खोली जाएंगी। यानी, आधी दुकानें सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को खुलेंगी तो आधी दुकानें मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को खुलेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका