न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली यूनिवर्सिटी से सामने आया कोरोना का भयावह रूप, 30 से अधिक टीचर्स की हुई मौत

दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाने वाले शिक्षकों में से अब तक 30 की कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 12 May 2021 11:01:15

दिल्ली यूनिवर्सिटी से सामने आया कोरोना का भयावह रूप, 30 से अधिक टीचर्स की हुई मौत

दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाने वाले शिक्षकों में से अब तक 30 की कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है। यह संख्या डीयू में पढ़ा रहे शिक्षकों की है, जिसमें स्थायी और तदर्थ दोनों शिक्षक शामिल हैं। कई ऐसे शिक्षक हैं जो अपने परिवार के लिए आजीविका का एक मात्र आधार थे। सभी मौत एक मार्च से 10 मई के बीच हुई है।

लाइव हिंदुस्तान की खबर के अनुसार दिल्ली विश्वविद्यालय में फिजिक्स एंड एस्ट्रोफिजिक्स विभाग के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक प्रो। विनय गुप्ता की मौत भी कोरोना के चलते हुआ। इसके अलावा बड़ी संख्या में डीयू कर्मचारियों का भी निधन हुआ है, जबकि सैकड़ों शिक्षक कोरोना से संक्रमित हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजीब रे ने बताया कि यह क्रूर समय है, जिसमें हमारे साथी एक एक कर हमसे बिछड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह शिक्षक समुदाय के लिए चिंता का विषय है। कई रिटायर्ड शिक्षकों की भी कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। शिक्षक समुदाय सहयोगी आधार पर बीमार शिक्षकों की हर तरह की मदद के लिए कदम उठा रहा है।

जो शिक्षक मारे जा रहे हैं, अगर वो अपना कार्यकाल पूरा करते तो परिवार के लिए कितनी आर्थिक सहायता कर पाते, इन आंकड़ों को मद्देनज़र रखते हुए डीयू शिक्षक संघ ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी यूजीसी से लिखित तौर पर मृतकों के परिजनों के लिए ढाई करोड़ की सहायता राशि की मांग की है। राजीब रे के मुताबिक अनुकंपा के आधार पर कोरोना की भेंट चढ़े शिक्षकों के परिजनों के लिए नौकरी की भी मांग की गई है।

कोरोना संक्रमण से जिन शिक्षकों का निधन हो गया है, उनके परिवार को डीयू टीचर्स वेलफेयर फंड से भी आर्थिक मदद मुहैया कराई जाएगी। हाल ही में डीयू मैनेजिंग कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया कि एक मार्च के बाद जिन शिक्षकों की मौत हुई है, उनके परिजनों को अधिकतम दस लाख रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी। 40 वर्ष की आयु तक के शिक्षकों के परिजनों को अधिकतम 10 लाख, 50 वर्ष की आयु तक के शिक्षकों के परिजनों को 8 लाख एवं इससे ऊपर आयु वर्ग के शिक्षकों की मौत होने पर परिजनों को 6 लाख की आर्थिक मदद की जाएगी। बैठक में तय हुआ कि तदर्थ शिक्षकों के परिजनों को एकमुश्त पांच लाख की मदद की जाएगी, चाहे वो शिक्षक वेलफेयर फंड का सदस्य हो या नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म