Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चोरी होने पर अब लोगों को नहीं काटने होंगे थाने के चक्कर, घर बैठे दर्ज करा सकेंगे FIR

दिल्ली में रहने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। अब दिल्ली की जनता चोरी की एफआईआर घर बैठे ऑनलाइन दर्ज करवा सकेगी। इतना ही नहीं शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित थाने का जांच अधिकारी शिकायतकर्ता से संपर्क करेगा। बीट और सब डिवीजन ऑफिसर भी 24 घंटे के भीतर पीड़ित से मिलने और मौका मुआयना के लिए पहुंचेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 27 Jan 2022 4:11:42

चोरी होने पर अब लोगों को नहीं काटने होंगे थाने के चक्कर, घर बैठे दर्ज करा सकेंगे FIR

दिल्ली में रहने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। अब दिल्ली की जनता चोरी की एफआईआर घर बैठे ऑनलाइन दर्ज करवा सकेगी। इतना ही नहीं शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित थाने का जांच अधिकारी शिकायतकर्ता से संपर्क करेगा। बीट और सब डिवीजन ऑफिसर भी 24 घंटे के भीतर पीड़ित से मिलने और मौका मुआयना के लिए पहुंचेंगे।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने गणतंत्र दिवस पर e-FIR App लॉन्च किया, जिसके जरिए लोग चोरी जैसी घटनाओं के बारे में तुरंत शिकायत दर्ज करा सकेंगे। राकेश अस्थाना ने कहा कि 'ई-एफआईआर' ऐप पर संपत्ति की चोरी के लिए ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज करने से पुलिस को ऐसे मामलों को जल्दी सुलझाने में मदद मिलेगी।
राकेश अस्थाना ने कहा, 'दिल्ली में चोरी की गई संपत्ति के लिए वेब सुविधाओं के जरिए तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराने से जांच अधिकारियों को तफ्तीश और दस्तावेजीकरण का काम पूरा करने और समय पर मामलों के निपटाने में मदद मिलेगी, जिससे थानों और अदालतों में लंबित मामलों का बोझ कम होगा।'

दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने कहा, 'इस कदम से हजारों लोगों को फायदा होगा और उन्हें एक तरफ जहां थाने के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे तो दूसरी तरफ पुलिस के प्रति जनता का भरोसा भी बढ़ेगा।' एफआईआर दर्ज कराने के लिए ये तीन शर्तें लागू

हालांकि ई-एफआईआर ऐप (e-FIR App) के जरिए घर में चोरी की ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराने के लिए तीन शर्तें होंगी। शिकायत दर्ज करने के लिए यह अपराध दिल्ली के क्षेत्र में होना चाहिए और आरोपी पहचान वाला नहीं होना चाहिए। इसके अलावा कोई रंगे हाथ नहीं पकड़ा गया हो और वारदात में कोई जख्मी नहीं हुआ हो।

दिल्ली पुलिस की वेबसाइट पर भी कर सकेंगे शिकायत

e-FIR App के अलावा दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की वेबसाइट पर भी FIR दर्ज कर सकेंगे। इसके लिए लिए लोगों को दिल्ली पुलिस की वेबसाइट पर जाना होगा और वहां सिटीजन सर्विस पर क्लिक करना होगा। इसके बाद वहां सेंधमारी की FIR दर्ज की जा सकेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी

दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी

जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल

विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि

सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो

'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म

सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'

8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका