Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) को लेकर सतर्कता के साथ व्यवस्था बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 14 Aug 2021 8:52:33

स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) को लेकर सतर्कता के साथ व्यवस्था बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के दिन पूरे देश की नज़रें लालकिले (Red fort) पर टिकी रहेंगी। स्वतंत्रता दिवस के पहले दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है। इसके अनुसार स्वतंत्रता दिवस के दिन लाल किला के आसपास आम लोगों के लिए यातायात सुबह 4 बजे से सुबह 10 बजे तक बंद रहेगा। इस समय में सिर्फ अधिकृत वाहनों को आने जाने की अनुमति होगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से संबोधित करेंगे। सुरक्षा और व्यवस्थाओं को चौकस रखने के लिए एस पी मुखर्जी मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग, एस्प्लानेड रोड, लोथियान रोड, चांदनी चौक रोड, निषाद राज मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग तक जाने वाला इसका लिंक रोड, राजघाट से आईएसबीटी तक रिंग रोड, आईएसबीटी से आईपी फ्लाईओवर तक बाहरी रिंग रोड 15 अगस्त की सुबह 4 बजे से सुबह 10 बजे तक आम लोगों की आवाजाही बंद रहेगी।
15 अगस्त के लिए उत्तर-दक्षिण की तरफ जाने वाले वाहन चालकों के लिए विकल्प के तौर पर सलाह दी गई है कि अरविंदो मार्ग-सफदरजंग रोड, कनॉट प्लेस- मिंटो रोड और यमुना पुश्ता रोड-जीटी रोड पार करने के लिए निजामुद्दीन पुल का चुनाव करें।

पूर्वी-पश्चिमी कॉरिडोर के लिए वाहन चालकों को सलाह दी गई है। डीएनडी-एनएच-24 विकास मार्ग, विकास मार्ग-डीडीयू मार्ग और बोलवार्ड रोड-बरफ खाना से वैकल्पिक मार्ग अपनाएं। गीता कॉलोनी पुल से शांतिवन के लिए बंद रहेगा। वाहनों को आईएसबीटी कश्मीरी गेट से शांतिवन की तरफ लोअर रिंग रोड तथा आईपी फ्लाईओवर से राजघाट की तरफ जाने की अनुमति नहीं होगी।

माल ढोने वाले वाहनों को 14 अगस्त की रात 12 बजे से 15 अगस्त की सुबह 11 बजे तक निजामुद्दीन पुल और वजीराबाद पुल के बीच आवागमन की अनुमति नहीं होगी। महाराणा प्रताप आईएसबीटी और सराय काले खां आईएसबीटी के बीच 14 अगस्त की रात 12 बजे से 15 अगस्त की सुबह 11 बजे तक बसों के संचालन की अनुमति नहीं होगी। स्वतंत्रता दिवस से पहले पुलिस को मिला ताजा अलर्ट

स्वतंत्रता दिवस से पहले नई दिल्ली में सुरक्षा की पुख्ता तैयारियां की जा रही हैं। शुक्रवार को लालकिले में दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक इसी के मद्देनज़र हुई। इस मीटिंग में सुरक्षा एजेंसियों के एक खास और फ्रेश अलर्ट पर दिल्ली पुलिस फोर्स को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।

अलर्ट के मुताबिक, एन्टी सोशल एलिमेंट, अन्य संदिग्ध और खालिस्तानी मूवमेंट से जुड़े लोग दिल्ली पुलिस की वर्दी में खलबली मचा सकते हैं। अलर्ट में बताया गया है कि दिल्ली की महत्वपूर्ण सरकारी इमारतों पर संगठन से जुड़े संदिग्ध अपना झंडा भी 15 अगस्त के लिए फहरा सकते हैं। इसके अलावा फिर टूलकिट के जरिए माहौल खराब किया जा सकता है। धार्मिक प्रतिष्ठानों पर पैनी नजर रखने को कहा गया है। ताकि असामाजिक तत्व यहां पर किसी तरह की हरकत ना कर पाएं।

दरअसल, इसी साल गणतंत्र दिवस के मौके पर जब किसानों द्वारा दिल्ली में ट्रैक्टर मार्च निकाला गया था, तब प्रदर्शनकारियों ने लालकिले पर काफी हंगामा किया था। उस दिन दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में तोड़फोड़ की गई थी, लालकिले में तोड़फोड़ हुई थी और प्रदर्शनकारी लालकिले की प्राचीर तक पहुंच गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका