वहीं, दिल्ली सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है। केजरीवाल सरकार ने कोरोना टेस्ट दरों में कटौती कर दी है। दरों में कटौती से आम आदमी को मदद मिलेगी। दिल्ली सरकार ने कोविड-19 के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट और रैपिड एंटीजन डिटेक्शन टेस्ट की संशोधित दरें जारी कीं हैं। राष्ट्रीय राजधानी में अब आरटी-पीसीआर परीक्षण का खर्च 300 रुपये होगा। सरकार का कहना है कि रैपिड एंटीजन डिटेक्शन टेस्ट पर भी 300 रुपये का खर्च आएगा।Delhi govt drastically reduces corona test rates. This will help the common man. pic.twitter.com/00BJxGddjW
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 4, 2021













