न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Delhi Corona Weekend Curfew: दिल्‍ली में शॉपिंग मॉल्‍स, जिम और स्‍पा सेंटर बंद, रेस्‍टोरेंट करेंगे होम डिलीवरी

कोरोना के बढ़ते मामलों ने आखिरकार केजरीवाल सरकार को कड़े फैसले लेने पर मजबूर कर दिया है। सीएम केजरीवाल ने दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 15 Apr 2021 3:06:08

Delhi Corona Weekend Curfew:  दिल्‍ली में शॉपिंग मॉल्‍स, जिम और स्‍पा सेंटर बंद, रेस्‍टोरेंट करेंगे होम डिलीवरी

कोरोना के बढ़ते मामलों ने आखिरकार केजरीवाल सरकार को कड़े फैसले लेने पर मजबूर कर दिया है। सीएम केजरीवाल ने दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है। यह कर्फ्यू शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक रहेगा। वीकेंड लॉकडाउन के दौरान मॉल, जिम, स्पा यह सभी बंद रहेंगे। सरकार ने लोगों को थोड़ी सहूलियतें भी दी है जिन लोगों को कर्फ्यू के दौरान जरूरी काम होगा उन्हे कर्फ्यू पास दिया जाएगा। दिल्ली में कर्फ्यू के दौरान मॉल, जिम, स्पा यह सभी बंद रहेंगे। मॉल्‍स, जिम और स्‍पा सेंटर्स पर बड़ी संख्‍या में लोग जुटते हैं, ऐसे में कोरोना वायरस के फैलने का खतरा ज्‍यादा रहता है। इसको लेकर ही इन्हें बंद करने का निर्णय लिया गया है। सिनेमा हॉल 30% कैपिसिटी के साथ खोले जा सकते हैं। हालांकि, किसी भी मार्केट को बंद करने को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है।

सीएम केजरीवाल ने कहा क‍ि दिल्ली के रेस्तरां में केवल भोजन पैक कराकर ले जाने की सुविधा होगी, रेस्तरां के भीतर बैठकर खाना खाने की मनाही रहेगी। इतना ही नहीं दिल्ली में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए नगर निगम के प्रत्येक जोन में हर दिन केवल एक साप्ताहिक बाजार लगेगा। सार्वजनिक स्थानों पर कोविड संबंधी नियमों को सख्ती से लागू किया जाएगा।

किस तरह की छूट और पाबंदी रहेगी

- मॉल, जिम, स्पा, ऑडिटोरियम, बाजार और निजी दफ्तर बंद रहेंगे।
- सिनेमा हॉल खुलेंगे, लेकिन सिटिंग कैपेसिटी की 30% क्षमता के साथ।
- रेस्टोरेंट में बैठकर खाना नहीं खा सकते, केवल होम डिलिवरी हो सकती है।
- हर म्युनिसिपल जोन में रोज एक वीकली मार्केट खोले जाने की इजाजत।
- कर्फ्यू के दौरान शादियां अटेंड करने के लिए लोगों को कर्फ्यू पास (ई-पास) दिए जाएंगे।
- हॉस्पिटल, एयरपोर्ट, बस और रेलवे स्टेशन जाने वालों को वीकेंड कर्फ्यू के दौरान छूट रहेगी। इसके लिए पास लेना होगा।

कर्फ्यू का फैसला इसलिए जरूरी हो गया था, क्योंकि 5 हफ्ते में दिल्ली में कोरोना के मामले 25 गुना बढ़ गए हैं। 11 मार्च से 17 मार्च तक यहां 2995 केस आए थे, जो 8 अप्रैल से 14 अप्रैल के बीच 76 हजार 870 तक पहुंच गए हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो दिल्ली में बुधवार को 17,282 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 9,952 लोग रिकवर हुए और 104 की मौत हो गई। अब तक यहां 7.67 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 7.05 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 11 हजार 540 मरीजों की जान चली गई। एक्टिव केस 50 हजार 736 हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म