न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑक्सीजन के बाद अब दिल्ली में वैक्सीन की किल्लत, हेल्थ मिनिस्टर बोले- केवल 3-4 दिन का स्टॉक बचा

ऑक्सीजन की कमी के बाद अब दिल्ली में वैक्सीन की किल्लत भी सामने आने लगी है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि कोवैक्सिन का केवल एक दिन का स्टॉक बचा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 10 May 2021 7:46:59

ऑक्सीजन के बाद अब दिल्ली में वैक्सीन की किल्लत, हेल्थ मिनिस्टर बोले- केवल 3-4 दिन का स्टॉक बचा

ऑक्सीजन की कमी के बाद अब दिल्ली में वैक्सीन की किल्लत भी सामने आने लगी है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि कोवैक्सिन का केवल एक दिन का स्टॉक बचा है। कोवीशील्ड का स्टॉक केवल 3-4 दिन तक चलेगा। जैन ने केंद्र से जल्द से जल्द वैक्सीन उपलब्ध कराने की अपील की है। वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि अब हमें तीसरे वेव के लिए तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम ऑक्सीजन बेड्स की संख्या बढ़ा रहे हैं। दूसरी लहर में दिल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा 28 हजार केस दर्ज किए गए। हम जिस पैमाने पर इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रहे हैं, उसकी मदद से हम तीसरी लहर से निपटने में सक्षम होंगे। अगर उस दौरान 30 हजार केस भी आते हैं तो हम हालात संभाल पाएंगे।

वहीं, दिल्ली में वैक्सीन के स्टॉक पर केजरीवाल ने कहा कि हमारे पास तीन से चार दिनों का स्टॉक बचा हुआ है। उन्होंने कहा कि हम केंद्र सरकार से और वैक्सीन देने की अपील करते हैं। सीएम केजरीवाल ने कहा कि हमने कंपनियों को ऑर्डर दिए हैं लेकिन लेकिन मुझे लगता है कि केंद्रीय सरकार टीकों को आवंटित कर रही है क्योंकि हमें एक महीने में मिलने वाले स्टॉक के बारे में केंद्र सरकार से पत्र मिलता है।

इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 17 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया था और कहा था कि वैक्सीनेशन भी बहुत तेजी से चल रहा है। वैक्सीन के स्टॉक की कमी है। उन्होंने कहा था कि हमने केंद्र से सहयोग मांगा है और उम्मीद है कि सहयोग मिलेगा। केजरीवाल ने कहा था कि अगर हमें 3 महीने में पूरी दिल्ली को वैक्सीनेट करना है, तो दिल्ली को तीन करोड़ वैक्सीन की जरूरत होगी। यानी हमें रोजाना करीब 3 लाख डोज की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा था कि अभी दिल्ली में वैक्सीन की कमी है। इस समय दिल्ली में हर दिन एक लाख लोगों को हर दिन वैक्सीन का डोज दिया जा रहा है। हमें अब तक 40 लाख वैक्सीन मिले हैं।

कोरोना के ताजा मामलों में आई गिरावट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले कई दिनों से कोरोना के ताजा मामलों में गिरावट देखी जा रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान 12,651 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और 319 लोगों की मौत हुई है। सोमवार को 28 दिनों के बाद 13,000 से कम सामने आए हैं। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि दिल्ली में 25 दिनों के बाद पॉजिटिविटी रेट 20% से नीचे आया है। आखिरी बार 14 अप्रैल को पॉजिटिविटी रेट 15.92% था, जोकि अगले दिन 15 अप्रैल को बढ़कर 20.22% से ऊपर निकल गया था। दिल्ली में फ़िलहाल 85 हजार 258 एक्टिव मरीज है जिनका इलाज चल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में कोरोना से 13306 मरीज ठीक हुए हैं, जिसके बाद अब तक ठीक होने वालों की कुल संख्या 12.31 लाख पर पहुंच गई है। वहीं, अभी तक कोविड के 13.36 लाख मामले सामने आ चुके हैं और 19 हजार 663 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस समय राजधानी में कंटेनमेंट जोन की संख्या 54256 है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म