न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RR vs DC : रोमांचक रही राजस्थान की जीत, दिल्ली को मिली सीजन में पहली हार

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने दिल्ली कैपिटल्स ने 8 विकेट गंवाकर 147 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम ने 7 विकेट गंवाकर 150 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 16 Apr 2021 12:44:40

RR vs DC : रोमांचक रही राजस्थान की जीत, दिल्ली को मिली सीजन में पहली हार

बीते दिन आईपीएल के इस सीजन का सातवां मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला गया जिसमें राजस्थान की रोमांचक जीत रही और दिल्ली को सीजन में पहली हार मिली हैं। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने दिल्ली कैपिटल्स ने 8 विकेट गंवाकर 147 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम ने 7 विकेट गंवाकर 150 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। विकेटकीपर कप्तान ऋषभ पंत ने क्रीज पर मौजूद क्रिस मॉरिस को जीवनदान दे दिया। मॉरिस को जीवनदान देना ही राजस्थान की जीत का असली टर्निंग पॉइंट रहा। मॉरिस ने 18 बॉल पर नाबाद 36 रन बनाते हुए मैच RR के नाम कर दिया। दिल्ली की सीजन में यह पहली हार है। पहले मैच में उसने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर शिकस्त दी थी। वहीं, राजस्थान की सीजन में यह पहली जीत है। टीम को अपने पहले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ नजदीकी मुकाबले में हार झेलनी पड़ी थी।

42 रनों पर राजस्थान की आधी टीम लौटी

इसके बाद शिवम दुबे (2) और रियान पराग (2) को क्रमश: 8वें और 10वें ओवर में आवेश खान ने चलता किया। इस तरह टीम का स्कोर 5 विकेट पर 42 रन हो गए। यहां डेविड मिलर और राहुल तेवतिया ने मोर्च संभाला और टीम का स्कोर 100 रनों के करीब ले गए। डेविड मिलर शुरुआत से आक्रामक बैटिंग कर रहे थे और टीम को जीत की ओर ले जाते दिख रहे थे, लेकिन दूसरे छोर पर एक बार फिर विकेट गिर गया। 90 के टीम स्कोर पर राहुल तेवतिया (19) को रबाडा ने ललित यादव के हाथों कैच आउट कराया।

राजस्थान की रोमांचक जीत

राजस्थान रॉयल्स ने रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को तीन विकेट से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की। गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान की टीम ने नामुमकिन से दिख रहे लक्ष्य को क्रिस मोरिस की मैच जिताऊ पारी के दम पर हासिल किया। मैच की बात करें तो राजस्थान ने टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। जवाब में दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने महज 37 रन पर ही अपने चार विकेट गंवा दिए। हालांकि इसके बाद कप्तान ऋषभ पंत (51) और टीम के नीचले क्रम के बल्लेबाजों ने मिलकर टीम के स्कोर को 147 रन तक पहुंचाया और राजस्थान को 148 रन का लक्ष्य दिया। राजस्थान की तरफ से जयदेव उनादकट ने सर्वाधिक तीन विकेट और मुस्तफिजुर ने दो विकेट चटकाए।

पंत की फिफ्टी, उनादकट ने 3 विकेट लिए

दिल्ली कैपिटल्स ने 8 विकेट गंवाकर 147 रन बनाए। कप्तान ऋषभ पंत ने 32 बॉल पर सबसे ज्यादा 51 रन की पारी खेली। टॉम करन ने 21 और डेब्यू मैच खेल रहे ललित यादव ने 20 रन बनाए। बड़ी बात यह है कि पारी में एक भी छक्का नहीं लगा। रॉयल्स टीम के लिए उनादकट ने 4 ओवर में सिर्फ 15 रन देकर 3 बड़े विकेट लिए।

पंत और ललित यादव ने संभाली पारी

पंत और पदार्पण कर रहे ललित यादव ने इसके बाद पारी को संभाला। यादव ने आईपीएल नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी क्रिस मौरिस पर दो चौकों के साथ खाता खोला। पंत ने राहुल तेवतिया का स्वागत चार चौकों के साथ किया। इस ओवर में 20 रन बने। पंत ने मुस्तफिजुर पर चौके के साथ 30 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। वह हालांकि पराग के अगले ओवर में तेज रन चुराने की कोशिश में गेंदबाज से सटीक थ्रो पर रन आउट हुए। उन्होंने 32 गेंद की अपनी पारी में नौ चौके मारे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब