Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

DC Vs RR : राजस्थान को खलेगी बेन स्टोक्स की कमी, जानें कौनसी टीम पड़ेगी किस पर भारी

आज इंडियन प्रीमियर लीग का सातवां मैच दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाना हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 15 Apr 2021 6:49:52

DC Vs RR : राजस्थान को खलेगी बेन स्टोक्स की कमी, जानें कौनसी टीम पड़ेगी किस पर भारी

आज इंडियन प्रीमियर लीग का सातवां मैच दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाना हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने नए कप्तान ऋषभ पंत के नेतृत्व में शानदार शुरुआत करते हुए अपने पहले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को सात विकेट से हराया लेकिन रॉयल्स को सोमवार रात बड़े स्कोर वाले करीबी मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ चार रन से शिकस्त झेलनी पड़ी। राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले मुकाबले में दिल तोड़ने वाली हार के बाद गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में जब यहां आत्मविश्वास से भरे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उतरेगी तो चोटिल बेन स्टोक्स की गैरमौजूदगी में टीम को नए कप्तान संजू सैमसन से एक और प्रेरणादायी पारी की उम्मीद होगी।

दिल्ली पर कोरोना की मार जारी

दिल्ली के तेज गेंदबाज साउथ अफ्रीका के एनरिक नॉर्खिया के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर है। इस कारण वे लगातार दूसरे मैच में नहीं खेल सकेंगे। कगिसो रबाडा भी नॉर्खिया के साथ ही साउथ अफ्रीका से आए हैं। लिहाजा एहतियातन उन्हें भी क्वारैंटाइन किया गया है। लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल पहले से ही कोरोना से जूझ रहे हैं। पटेल के भी इस मैच में खेलने की उम्मीद काफी कम है। राजस्थान की टीम कोरोना फ्री है। हालांकि उंगली में चोट के कारण ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के बाहर होने से टीम को करारा झटका लगा है। स्टोक्स पूरे IPL से बाहर हो गए हैं।
बिना स्टोक्स के राजस्थान कमजोर

इस हार के बाद टीम को और करारा झटका लगा जब मंगलवार को स्टार ऑलराउंडर स्टोक्स अंगुली में फ्रेक्चर के कारण बाकी बचे टूर्नामेंट से बाहर हो गए। स्टोक्स की गैरमौजूदगी में जोस बटलर, शिवम दुबे और रियान पराग जैसे खिलाड़ियों पर बेहतर प्रदर्शन और कप्तान को सहयोग देने का दबाव होगा।

लियाम लिविंगस्टोन को मिल सकता है मौका

राजस्थान की टीम के पास स्टोक्स के लिए लाइक फॉर लाइक रिप्लेसमेंट नहीं है। यानी स्टोक्स जिस स्किल सेट के खिलाड़ी हैं, वैसा कोई दूसरा विकल्प टीम के पास नहीं है। राजस्थान इस मुकाबले में इंग्लैंड के बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन को मौका दे सकती है। लिविंगस्टोन बिगबैश लीग में पर्थ स्कॉचर्स के लिए दूसरे टॉप स्कोरर रहे थे। उन्होंने बिगबैश में 28 छक्के जमाए थे। राजस्थान को उनसे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी। आवेश और वोक्स पर होगा दिल्ली का दारोमदार

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हाई स्कोरिंग मैच होते हैं। ऐसी स्थिति में तेज गेंदबाजों आवेश खान और क्रिस वोक्स के ऊपर राजस्थान के बल्लेबाजों को खुल कर न खेलने देने की जिम्मेदारी होगी। चेन्नई के खिलाफ इन दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि राजस्थान के पास चेन्नई की तुलना में ज्यादा पावर हिटर्स और इनफॉर्म बल्लेबाज हैं।

ओस के कारण पहले फील्डिंग चुन सकते हैं दोनों कप्तान

राजस्थान की टीम भले ही पंजाब के खिलाफ चार रनों से हार गई थी, लेकिन इस मैच में भी संजू सैमसन टॉस जीतने पर फील्डिंग चुन सकते हैं। ऋषभ पंत भी पहले फील्डिंग को तरजीह दे सकते हैं। मुंबई में दूसरी पारी के दौरान ठीक-ठाक ओस गिरती है और बल्लेबाजी आसान हो जाती है।

टैक्टिक्स एंड स्ट्रैटजी

दिल्ली की टीम संजू सैमसन के खिलाफ मार्कस स्टोइनिस का इस्तेमाल कर सकती है। स्टोइनिस ने सैमसन को 12 गेंदें फेंकी हैं और 18 रन देकर दो बार उन्हें आउट किया है। रविचंद्रन अश्विन और अमित मिश्रा की जोड़ी दिल्ली के लिए कमाल कर सकती है। इन दोनों ने मिलकर राजस्थान के खिलाफ कुल 46 विकेट लिए हैं। साथ ही इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ इनका इकोनॉमी रेट 7 रन प्रति ओवर से कम रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका