न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

DC VS KKR : पृथ्वी शॉ के आगे कोलकाता के गेंदबाज रहे नाकाम, मिली 7 विकेट की करारी हार

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता टीम ने 155 रन का टारगेट दिया था। जवाब में दिल्ली टीम ने 3 विकेट गंवाकर 156 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 30 Apr 2021 1:04:33

DC VS KKR : पृथ्वी शॉ के आगे कोलकाता के गेंदबाज रहे नाकाम, मिली 7 विकेट की करारी हार

इंडियन प्रीमियर लीग में बीते दिन दिल्ली कैपिटल्स (DC) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच मैच खेला गया था जो कि एकतरफा साबित हुआ। पृथ्वी शॉ की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत कोलकाता के गेंदबाजो को घुटने टेकने पड़े और सात विकेट की करारी हार का सामना करना पड़ा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता टीम ने 155 रन का टारगेट दिया था। जवाब में दिल्ली टीम ने 3 विकेट गंवाकर 156 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया है। पृथ्वी शॉ ने 41 बॉल पर 82 और शिखर धवन ने 47 बॉल पर 46 रन की पारी खेली। KKR के लिए पैट कमिंस ने 3 विकेट लिए। उन्होंने पृथ्वी शॉ, शिखर धवन और ऋषभ पंत (16 रन) को शिकार बनाया।

पहले ही ओवर में छह चौके

दिल्ली कैपिटल्स के पृथ्वी शॉ ने शिवम मावी के पहले ही ओवर में छह चौके जड़े। पहली गेंद वाइड थी, उसके बाद पृथ्वी ने लगातार छह चौके जड़े। वह टी20 में ऐसे पहले बल्लेबाज हो गए हैं जिन्होंने पहले ही ओवर में छह चौके जड़े। इससे पहले टी20 में पहले ओवर में रिकॉर्ड पांच चौकों का था जो पांच बल्लेबाजों ने किया था।

पृथ्वी शॉ ने सीजन की सबसे तेज फिफ्टी लगाई

पृथ्वी शॉ ने 18 बॉल पर फिफ्टी लगाई। यह इस सीजन की सबसे तेज फिफ्टी रही। इससे पहले दीपक हुड्डा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 20 बॉल पर फिफ्टी लगाई थी। ओवरऑल टूर्नामेंट में सबसे तेज फिफ्टी के मामले में पृथ्वी शॉ 15वें नंबर पर हैं। इस मामले में लोकेश राहुल 14 बॉल पर फिफ्टी के साथ टॉप पर हैं। साथ ही पृथ्वी शॉ की IPL में यह 8वीं फिफ्टी है।

शिखर और पृथ्वी के बीच शतकीय साझेदारी

केकेआर की हार का सबसे प्रमुख कारण शिखर धवन और पृथ्वी शॉ के बीच शतकीय साझेदारी रही। केकेआर के गेंदबाज इनकी जोड़ी को तोड़ने में नाकाम रहे। शॉ और धवन के बीच 132 रन की साझेदारी हुई। शॉ ने 41 गेंदों पर 82 रन की पारी खेली। उन्होंने सीजन की सबसे तेज फिफ्टी लगाई। शॉ ने अपना अर्धशतक 18 गेंदों पर पूरा किया। उनका पावर प्ले में स्ट्राइक रेट 300 से भी ऊपर रहा।

जन्मदिन पर चमके रसेल

इससे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए शीर्ष क्रम का प्रदर्शन कमजोर कड़ी बना हुआ है। दिल्ली के खिलाफ शुभमन गिल के 43 रन छोड़ दें तो एक बार फिर बल्लेबाजों ने निराश किया। अपने 33वें जन्मदिन पर आंद्रे रसेल ने निचले क्रम में 27 गेंदों में 45 रन की नाबाद पारी खेली जिससे टीम छह विकेट पर 154 रन बनाने में सफल रही। रसेल ने अपनी पारी में दो चौके और चार छक्के लगाए। आंद्रे रसेल का बृहस्पतिवार को 33वां जन्मदिन था और उन्होंने इस पर उन्होंने टी20 में 6 हजार रन भी पूरे कर लिए।

केकेआर के बल्लेबाज फेल और 8 रन के अंदर 3 विकेट गंवाए

केकेआर के टॉप और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज एक बार फिर फेल हो गए। टीम का पहला विकेट 3.4 ओवर में 25 रन पर गिरा। ओपनर नीतीश राणा 12 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद शुभमन गिल ने राहुल त्रिपाठी के साथ पारी को संभाला और टीम का स्कोर 69 रन तक लेकर गए। 9वें ओवर में राहुल त्रिपाठी का विकेट गिरा। उन्हें मार्कस स्टोइनिस ने ललित यादव के हाथों कैच करवाया। राहुल के बाद गिल का साथ देने आए कप्तान ओएन मोर्गन भी बिना रन बनाए पवेलियन लौट गए। उस समय टीम का स्कोर 74 रन था। टीम का स्कोर 82 रन था, तब तक सुनील नरेन और शुभमन गिल भी आउट हो गए। जिसके बाद कोई भी बल्लेबाज आंद्र रसेल का साथ नहीं दे सका।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म