न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कालाबाजारी! दिल्ली के खान मार्केट में पुलिस की छापेमारी, खान चाचा रेस्टोरेंट से बरामद हुए 96 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर; अब तक 524 मिले

राजधानी के बेहद पॉश इलाके खान मार्केट में आज दिल्ली पुलिस ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, कोविड से जुड़ी महत्वपूर्ण जीवन रक्षक दवाओं और अन्य जरूरी मेडिकल उपकरणों की कालाबाजारी के मामले में कई मशहूर रेस्टोरेंट में छापा मारा

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 07 May 2021 3:52:03

कालाबाजारी! दिल्ली के खान मार्केट में पुलिस की छापेमारी, खान चाचा रेस्टोरेंट से बरामद हुए 96 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर; अब तक 524 मिले

राजधानी के बेहद पॉश इलाके खान मार्केट में आज दिल्ली पुलिस ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, कोविड से जुड़ी महत्वपूर्ण जीवन रक्षक दवाओं और अन्य जरूरी मेडिकल उपकरणों की कालाबाजारी के मामले में कई मशहूर रेस्टोरेंट में छापा मारा। इन जगहों पर बड़ी मात्रा में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर जब्त किए गए। टाउन हॉल रेस्टोरेंट के अंदर साउथ दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के दौरान वहां से 9 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मिले। इसके अलावा खान चाचा रेस्टोरेंट में भी पुलिस ने छापा मारा, जहां से 96 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर जब्त किए गए। इस मामले के आरोपी हितेश से पूछताछ के बाद पुलिस ने खान मार्केट के टाउन हॉल रेस्टोरेंट में छापेमारी की थी। यहां से बड़ी मात्रा में मेडिकल उपकरण भी बरामद किए गए। पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली पुलिस ने राजधानी के 3 नामी-गिरामी रेस्टोरेंट पर छापा मारकर 524 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर जब्त किए हैं। इतनी बड़ी तादाद में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मिलने से हड़कंप मच गया है।

वहीं, खान चाचा रेस्टोरेंट से 96 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मिलने के बाद पुलिस ने रेस्तरां को सील कर दिया है। इस रेस्टोरेंट का मालिक नवनीत कालरा है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। एक तरफ दिल्ली में लोग ऑक्सीजन और दवाओं के अभाव में कोविड से दम तोड़ रहे हैं तो ऐसे में दूसरी तरफ लोग इन जीवन रक्षक चीजों की कालाबाजारी करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक इस रैकेट में एक बड़े बिजनेसमैन और एक अन्य पेज-3 सेलिब्रिटी के भी शामिल होने के सबूत सामने आए हैं। इन दोनों को जल्द ही पूछताछ के लिए भी बुलाया जा सकता है।

इधर, साउथ दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-01 थाना पुलिस की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए दो ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो कोरोनाकाल के दौरान थोक में मेडिकल और जीवनरक्षक उपकरणों की कालाबाजारी कर रहे हैं। निर्धारित से कई गुना ज्यादा पैसे लेकर ये लोग मेडिकल उपकरण बेच रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सहित उसके लिए प्रयोग होने वाले 82 प्लास्टिक पाइप्स, 3,486 डिजिटल थर्मामीटर, 684 ऑक्सीमीटर और 10 नेबुलाइजर जब्त किए हैं। साउथ दिल्ली पुलिस की टीम ने जामिया इलाके में शाहीनबाग के रहने वाले मुकीम और सईद को भी गिरफ्तार किया है। DCP अतुल ठाकुर और ACP लक्ष्य पांडे के मुताबिक इस मामले में जल्द ही कुछ अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी भी हो सकती है।

ग्रेटर कैलाश थाने के एसएचओ रितेश कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें खबर मिली थी कि कुछ लोग कोविड से जुड़ी दवाओं और अन्य जीवन रक्षक उपकरणों को महंगे दामों पर बेच रहे हैं। पुलिस ने गुरुवार रात 9 बजे ग्रेटर कैलाश की एम ब्लॉक मार्केट से इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में से एक का नाम सईद है जो कि दिल्ली के ही जामिया नगर का रहने वाला है। इसके साथ पकड़े गए दूसरे शख्स का नाम मुकीम है। दोनों ने पूछताछ में कबूल किया है कि ये कई दिनों से ऊंचे दामों पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और अन्य जरूरी उपकरणों को बेच रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म