न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चिंता की खबर: एक हफ्ते में दिल्ली AIIMS के डॉक्टर्स समेत 32 हेल्थ वर्कर्स कोरोना पॉजिटिव

कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच एक और चिंता की खबर सामने आई है। संक्रमण बढ़ने से अस्पतालों में भी बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी कोरोना से पाजिटिव हो रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 09 Apr 2021 7:38:11

 चिंता की खबर: एक हफ्ते में दिल्ली AIIMS के डॉक्टर्स समेत 32 हेल्थ वर्कर्स कोरोना पॉजिटिव

कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच एक और चिंता की खबर सामने आई है। संक्रमण बढ़ने से अस्पतालों में भी बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी कोरोना से पाजिटिव हो रहे हैं। पिछले एक हफ्ते के अंदर दिल्ली एम्स के कई डॉक्टर्स समेत 32 हेल्थ वर्कर्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन सभी लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज दी जा चुकी है। वैसे एम्स में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या अधिक बताई जा रही है। एम्स सूत्रों के अनुसार हाल के दिनों में 50 से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मी कोरोना से पीड़ित हुए हैं। जिसमें डाक्टर, मेडिकल के छात्रों के अलावा अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं। लेकिन एम्स ने अधिकारिक तौर पर 20 डाक्टर व 26 एमबीबीएस के छात्रों के ही संक्रमित होने की पुष्टि की है। एक दिन पहले ही दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के 37 डॉक्टर्स संक्रमित पाए गए थे। वहीं पांच डाक्टर अस्पताल में भर्ती किए गए हैं।

टीका लगने के बाद भी बड़ी संख्या में डाक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों के कोरोना से पाजिटिव पाए जाने पर टीके के प्रभाव को लेकर सवाल उठाए जाने लगे हैं लेकिन डाक्टर टीके को कारगर बता रहे हैं। अपोलो अस्पताल के श्वास रोग विशेषज्ञ डा राजेश चावला ने कहा कि यह कभी नहीं कहा गया कि टीका लगने के बाद कोरोना का संक्रमण नहीं होगा। इसलिए ही टीका लगने के बाद भी मास्क पहनने की सलाह दी जा रही है। लेकिन टीका लगने के बाद कोरोना की गंभीर बीमारी नहीं होगी। आकाश सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के मेडिसिन के विशेषज्ञ डा प्रभात रंजन सिन्हा ने कहा कि टीका लेने के बाद कुछ लोग कोरोना से संक्रमित देखे जा रहे हैं लेकिन उनमें बहुत हल्का संक्रमण हो रहा है। इसलिए उन मरीजों को ज्यादा खतरा नहीं है। लिहाजा, टीके पर संदेह उचित नहीं है। इसलिए 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका जल्द लगवा लेना चाहिए।

शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सर गंगाराम हॉस्पिटल के डायरेक्टर से मुलाकात कर हालात का जायजा लिया। वहीं, कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण दिल्ली में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आगामी आदेश तक सभी स्कूल बंद रहेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब