न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुष्पा 2 स्क्रीनिंग के दौरान हुई मौत, अदालत ने अल्लू अर्जुन को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

पुष्पा 2 की जबरदस्त सफलता का लुत्फ उठा रहे दक्षिण भारतीय फिल्मों के बड़े अदाकार अल्लू अर्जुन को कोर्ट ने 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया है। उन्हें शुक्रवार सुबह ही उनके घर से गिरफ्तार किया था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 13 Dec 2024 4:47:38

पुष्पा 2 स्क्रीनिंग के दौरान हुई मौत, अदालत ने अल्लू अर्जुन को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

हैदराबाद । ‘पुष्पा 2’ की जबरदस्त सफलता का लुत्फ उठा रहे दक्षिण भारतीय फिल्मों के बड़े अदाकार अल्लू अर्जुन को कोर्ट ने 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया है। उन्हें शुक्रवार सुबह ही उनके घर से गिरफ्तार किया था। हैदराबाद के संध्या थिएटर में स्क्रीनिंग के दौरान बेकाबू भीड़ और भगदड़ के मामले में संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

5 दिसंबर को ‘पुष्पा 2’ रिलीज हुई थी इससे ठीक एक दिन पहले 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में स्क्रीनिंग रखी गई थी। आरोप है कि अभिनेता बिना पूर्व जानकारी के सिनेमाघर पहुंच गए। उन्हें देखकर भारी संख्या में पहुंची भीड़ बेकाबू हो गई। भगदड़ मची और इस दौरान 35 साल की महिला की मौत हो गई। महिला का बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया था।

पुलिस ने अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ धारा 105 (गैर इरादतन हत्या), 118(1) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) आर/डब्ल्यू 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था। अभिनेता को धारा 105 के तहत 3 साल तो 118 के तहत 10 साल तक के कैद की सजा मिल सकती है।

इस शिकायत को रद्द कराने के इरादे से अल्लू अर्जुन हाईकोर्ट पहुंचे। 11 दिसंबर को उन्होंने चिक्कडपल्ली पुलिस द्वारा लिखी एफआईआर को खारिज करने की याचिका दायर की थी लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली।

इस मामले को लेकर अल्लू अर्जुन का बयान भी सामने आया था, उन्होंने कहा था कि महिला की मौत दुखद घटना है।

एक्टर के मुताबिक फिल्म की रिलीज पर थिएटर में आना स्वाभाविक है। वह पहले भी कई बार थिएटर में आ चुके हैं, लेकिन ऐसी घटना कभी नहीं हुई।

अल्लू अर्जुन ने एक्स पर एक पोस्ट पर लिखा था, “संध्या थिएटर में हुई दुखद घटना पर खेद है। इस कठिन समय में परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं उन्हें आश्वस्त करना चाहता हूं कि वे इस दर्द में अकेले नहीं हैं और मैं व्यक्तिगत रूप से परिवार से मिलूंगा। मैं इस कठिन सफर से गुजरने में उनकी हर संभव सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।” अल्लू ने 25 लाख रुपए सहायता राशि देने की घोषणा भी की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

शुद्धिकरण विवाद पर सियासी घमासान, रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
शुद्धिकरण विवाद पर सियासी घमासान, रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
राहुल गांधी के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म करना चाहते थे सोनम वांगचुक, बताया 20 जुलाई का पूरा प्लान
राहुल गांधी के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म करना चाहते थे सोनम वांगचुक, बताया 20 जुलाई का पूरा प्लान
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन 200 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन 200 करोड़ के पार पहुंची कमाई
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे