न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तेज प्रताप यादव के इशारे पर डांस करना पड़ा महंगा, पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

तेज प्रताप यादव के इशारे पर डांस करना पुलिसकर्मी को महंगा पड़ा। कांस्टेबल दीपक कुमार को हटाकर लाइन हाजिर कर दिया गया। होली के मौके पर जबरन डांस कराने का वीडियो वायरल होने के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sun, 16 Mar 2025 12:51:45

तेज प्रताप यादव के इशारे पर डांस करना पड़ा महंगा, पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

पूर्व सीएम लालू यादव के बेटे और विधायक तेज प्रताप यादव के इशारे पर डांस करना एक पुलिसकर्मी को भारी पड़ गया। कांस्टेबल दीपक कुमार, जो तेज प्रताप के अंगरक्षक के रूप में तैनात थे, को इस घटना के बाद हटा दिया गया है। उनकी जगह अब एक अन्य सिपाही को प्रतिनियुक्त किया गया है। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में आधिकारिक जानकारी दी गई है। इसके अलावा, डांस करने वाले पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर भी कर दिया गया है।

घटना होली के मौके की है, जब तेज प्रताप यादव ने एक पुलिसकर्मी को धमकी देते हुए जबरन डांस करने पर मजबूर किया। इस घटना का वीडियो वायरल हो चुका है, जिसमें तेज प्रताप स्टेज पर बैठे दिख रहे हैं और माइक लेकर लोगों को निर्देश दे रहे हैं। वीडियो में वे पुलिसकर्मी से 'ठुमका' लगाने को कहते हैं और बात न मानने पर सस्पेंड कराने की धमकी भी देते हैं। यह घटना पटना स्थित तेज प्रताप यादव के घर पर आयोजित कार्यक्रम की बताई जा रही है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है। जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब बिहार में ऐसी हरकतों के लिए कोई जगह नहीं है।

तेज प्रताप यादव के वायरल वीडियो पर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "जैसा बाप, वैसा बेटा।" पहले, लालू प्रसाद यादव मुख्यमंत्री रहते हुए कानून को अपने इशारों पर नचाते थे और बिहार को जंगल राज में धकेल देते थे। अब बेटा, सत्ता में न होते हुए भी, धमकी और दबाव के जरिए कानून व उसके रक्षकों को अपनी मर्जी से चलाने की कोशिश कर रहा है।

शहजाद पूनावाला ने आगे कहा, "तेज प्रताप यादव पुलिसकर्मियों को नाचने पर मजबूर करते हैं और उनकी बात न मानने पर निलंबन की धमकी देते हैं। इससे साफ होता है कि राजद का शासन जंगल राज से अलग कुछ नहीं है। अगर गलती से भी उन्हें सत्ता मिल गई, तो वे कानून तोड़ेंगे और उसके रखवालों को अपने इशारों पर नचाएंगे। यह तो महज एक ट्रेलर है। इसलिए, ऐसे लोगों को सत्ता से दूर रखना बेहद जरूरी है।"

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत