न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ग्राहक फंस गया: टैरिफ के बीच मोदी-ट्रंप की दोस्ती पर कांग्रेस अध्यक्ष की चुटकी

अमेरिका द्वारा भारत पर 27% आयात शुल्क लगाने पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा। मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्रंप-मोदी की दोस्ती पर तंज कसते हुए कहा कि भारत "व्यापारी" ट्रंप के जाल में फंस गया। पढ़ें पूरी खबर।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Thu, 03 Apr 2025 12:35:12

 ग्राहक फंस गया: टैरिफ के बीच मोदी-ट्रंप की दोस्ती पर कांग्रेस अध्यक्ष की चुटकी

अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दोस्ती पर तंज कसते हुए कहा कि भारत "व्यापारी" ट्रंप के जाल में फंस गया। उन्होंने 27% के आयात शुल्क को भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता की "बड़ी विफलता" करार दिया।

खरगे ने कटाक्ष करते हुए कहा, "मोदी और ट्रंप की दोस्ती, उनके गले मिलने और बातचीत करने के बावजूद, ट्रंप ने साबित कर दिया कि वह एक सच्चे व्यापारी हैं। और हमारा ग्राहक फंस गया।"

गुरुवार को ट्रंप ने पीएम मोदी को "महान मित्र" कहने के बावजूद भारत पर भारी आयात शुल्क लागू कर दिया। हालांकि, फार्मास्युटिकल्स, सेमीकंडक्टर्स, तांबा और ऊर्जा उत्पादों को टैरिफ से छूट दी गई है, जो भारत के लिए एकमात्र राहत की बात है।

फरवरी में पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे के दौरान ट्रंप के साथ हुई द्विपक्षीय वार्ता पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस ने कहा कि मोदी सरकार अमेरिकी टैरिफ से राहत दिलाने में नाकाम रही।

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उसे अमेरिका के सामने मजबूती से खड़े होने की जरूरत है। उन्होंने कहा, "अमेरिका ने भारत पर टैरिफ लगा दिए, हमारे छात्रों को बाहर कर दिया, वीजा रद्द कर दिए, और केंद्र सरकार पूरी तरह चुप्पी साधे बैठी है। सरकार को हिम्मत दिखानी चाहिए और अमेरिका को स्पष्ट संदेश देना चाहिए।"

इस बीच, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने आरोप लगाया कि टैरिफ के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए सरकार ने संसद में वक्फ बिल पर चर्चा को देर रात तक खींचा।

उन्होंने कहा, 'संसद की कार्यवाही रात 2 बजे तक चली और उसी दौरान 1:30 बजे अमेरिका ने टैरिफ लागू कर दिए। जनता को समझना होगा कि वक्फ बिल पर चर्चा केवल टैरिफ के मुद्दे से ध्यान हटाने की एक साजिश थी।'

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं