न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात में मिला कोरोना के XE वैरिएंट से संक्रमित मरीज, केंद्र ने पांच राज्यों से कहा - नई गाइडलाइन बनाएं

भारत में कोरोना के नए वैरिएंट XE से संक्रमित एक और मरीज मिला है। ये नया मरीज गुजरात में मिला है। इससे पहले मायानगरी मुंबई में भी इस वैरिएंट का एक मामला मिला था। इस वायरस को काफी संक्रामक माना जा रहा है, ऐसे में सरकार भी पूरी सावधानी बरत रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 09 Apr 2022 11:04:52

गुजरात में मिला कोरोना के XE वैरिएंट से संक्रमित मरीज, केंद्र ने पांच राज्यों से कहा - नई गाइडलाइन बनाएं

भारत में कोरोना के नए वैरिएंट XE से संक्रमित एक और मरीज मिला है। ये नया मरीज गुजरात में मिला है। इससे पहले मायानगरी मुंबई में भी इस वैरिएंट का एक मामला मिला था। इस वायरस को काफी संक्रामक माना जा रहा है, ऐसे में सरकार भी पूरी सावधानी बरत रही है। BA.2 वाला जो वैरिएंट है, उसकी तुलना में XE वैरिएंट 10% ज्यादा संक्रामक है। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि इससे संक्रमित मरीज़ की हालत कैसी है।

मिली जानकारी के अनुसार ये मरीज़ वडोदरा के गोत्री क्षेत्र का रहने वाला है। 60 साल के इस बुजुर्ग का 11 मार्च को कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। इसके बाद उनके सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था। बाद में पता चला कि उनमें XE वेरिएंट के अंश थे। इस शख्स ने राज्य से बाहर यात्रा की है या नहीं इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

देश में एक्सई वेरिएंट का पहला केस मुंबई में मिला था। यानी अब भारत में एक्सई के दो केस मिल चुके हैं। मुंबई में 50 साल की एक महिला इस नए वेरिएंट से संक्रमित हुई थीं। हालांकि राहत की बात ये थी कि इस महिला में कोरोना के कोई लक्षण नही थे। वो 10 फरवरी को साउथ अफ्रीका से लौटी थीं। सीरो सर्वे के मुताबिक मुंबई से भेजे गए 230 सैंपल में 228 ओमीक्रोन के जबकि एक कप्पा का और एक एक्सई वेरिएंट का था। बता दें कि चीन में इसी नए वेरिएंट के चलते कोरोना की नई लहर आई है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक सबसे पहले इस वेरिएंट का केस 19 जनवरी को ब्रिटेन में मिला था।

XE वैरिएंट को लेकर क्या पता चला?

शुरुआती शोध के बाद कहा जा रहा है कि XE वैरिएंट, ओमिक्रॉन (Omicron) का ही सब वैरिएंट है। अभी तक इसे ज्यादा खतरनाक तो नहीं बताया जा रहा है, लेकिन कहा जा रहा है कि ये तेजी से फैल सकता है। अभी XE वैरिएंट के जो दो मामले सामने आए हैं, उनमें कोई गंभीर लक्षण नहीं दिखे हैं। इसी वजह से सरकार अभी पैनिक नहीं करने की अपील कर रही है।

क्या कह रहे एक्सपर्ट ?

जॉन्स हॉपकिन्स के गुप्ता-क्लिंस्की इंडिया इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित एक पैनल चर्चा में वायरोलॉजिस्ट गगनदीप कांग ने कहा, 'वैरिएंट्स आएंगे क्योंकि लोग अब यात्रा कर रहे हैं। जितना हम XE वैरिएंट के बारे में जान पाए हैं, यह चिंता का विषय नहीं है। हम BA.2 के बारे में चिंतित थे, लेकिन यह BA.1 से अधिक गंभीर नहीं निकला। XE वैरिएंट भी BA.1 या BA.2 (Omicron के सब वैरिएंट्स) से अधिक गंभीर बीमारी नहीं बनाता है।'

वैसे कुछ एक्सपर्ट का कहना है कि कोरोना का कोई नया वैरिएंट नई लहर भी देश में ला सकता है। बस फर्क इतना हो सकता है कि वो ज्यादा घातक नहीं होगा और स्थिति बेकाबू नहीं होगी। जब देश में कोरोना की तीसरी लहर आई थी, तब भी स्थिति नियंत्रण में रही और दूसरी लहर जैसी तबाही देखने को नहीं मिली।

केंद्र की पांच राज्यों को चिट्टी

आपको बता दे, चीन और अमेरिका में बढ़ते कोविड के मामलों के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने पांच राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने दिल्ली, हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र और मिजोरम की सरकारों को चिट्ठी लिखी है। इसमें स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों से सतर्कता बढ़ाने और संक्रमण की दर बढ़ने के कारणों की गंभीरता से जांच करने को कहा है। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि इन राज्यों में डेली पॉजीटिविटी रेट बढ़ रहा है, यानी हर दिन मिलने वाले नए कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इसको देखते हुए राज्य सरकारें हालात की गंभीरता से समीक्षा करें और जरूरी होने पर कोविड-19 को लेकर नई गाइडलाइन भी जारी करें। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में केरल में 353, महाराष्ट्र में 113, हरियाणा में 336 और मिजोरम में 123 मामले सामने आए हैं। देश के हालात देखें तो बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,109 नए मामले सामने आए, जबकि 43 लोगों की मौत हुई है। गुरुवार को देशभर में कोरोना के 1,033 मामले दर्ज किए गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती