न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में बढ़ता संक्रमण! 24 घंटे में मिले 2.50 लाख से ज्यादा कोरोना मरीज, 1761 की मौत

पिछले 24 घंटे के अंदर देश में 2 लाख 59 हजार 170 लोग संक्रमित पाए गए और 1761 लोगों की मौत हुई। वहीं इस दौरान 1,54,761 लोग ठीक हुए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 20 Apr 2021 10:31:41

देश में बढ़ता संक्रमण! 24 घंटे में  मिले 2.50 लाख से ज्यादा कोरोना मरीज, 1761 की मौत

देश में सोमवार को 2.50 लाख से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले और 1700 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। पिछले 24 घंटे के अंदर देश में 2 लाख 59 हजार 170 लोग संक्रमित पाए गए और 1761 लोगों की मौत हुई। वहीं इस दौरान 1,54,761 लोग ठीक हुए। ऐसे में मंगलवार को एक्टिव मामलों में 1,02, 648 की बढ़ोतरी हुई। भारत में फिलहाल 20,31,977 एक्टिव केस हैं। वहीं 1,31,08,582 लोग कोविड-19 से उबर चुके हैं। हर दिन हो रहीं मौतों के मामले में भारत एक बार फिर से टॉप पर पहुंच गया है। दूसरे नंबर पर ब्राजील और तीसरे पर अमेरिका है। ब्राजील में अभी हर दिन करीब 1,500 लोगों की मौत हो रही हैं, जबकि अमेरिका में यह आंकड़ा 400-600 के बीच रह रहा है।

सोमवार को 78.37% यानी 2.01 लाख से ज्यादा मरीजों की पहचान देश के 10 राज्यों में हुई। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 58 हजार 924 संक्रमित पाए गए। उत्तर प्रदेश में 28 हजार 211, दिल्ली में 23 हजार 686, कर्नाटक में 15 हजार 785, केरल में 13 हजार 644, छत्तीसगढ़ में 13 हजार 834, मध्यप्रदेश में 12 हजार 897, तमिलनाडु में 10 हजार 941, राजस्थान में 11 हजार 967, गुजरात में 11 हजार 403 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की ओर से जानकारी दी गई कि 19 अप्रैल तक देश भर में 26,94,14,035 सैंपल्स की टेस्टिंग की गई, जिसमें 15,19,486 लोगों की टेस्टिंग कल हुई।

ICSE बोर्ड परीक्षा पर भी छाया कोरोना का साया

कोरोना के कहर को देखते हुए सीबीएसई बोर्ड पहले ही 10वीं की परीक्षाओं को रद्द और 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित कर चुका हैं। वहीँ अब ऐसा ही फैसला ICSE बोर्ड ने भी लिया हैं जिसके तहत 4 मई से शुरू होने वाली 10वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द कर दी गई हैं। मंगलवार की सुबह बोर्ड ने इसका आदेश जारी कर दिया। 12वीं (ICS) की परीक्षा फिलहाल स्थगित कर दी गई है। इसका शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा। बता दें कि दो दिन पहले ही बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा को स्थगित करने का आदेश जारी किया था। इसमें 10वीं की परीक्षा के लिए स्टूडेंट्स को ऑप्शन दिया गया था। इसके मुताबिक, कक्षा 10वीं के जो छात्र परीक्षा में उपस्थित नहीं होना चाहते हैं, बोर्ड उनके लिए स्पेशल इवैल्युवेशन सिस्टम से रिजल्ट जारी करने वाला था। अब बोर्ड ने अपना पुराना आदेश वापस लेते हुए 10वीं की परीक्षा पूरी तरह से रद्द कर दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म