न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुराने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त! 24 घंटे में मिले 3.32 लाख केस, 2556 की मौत

यह बेहद चिंता की बात है कि कोरोना के नए मरीजों के मामले में भारत अमेरिका से भी आगे निकल गया है। देश में पहली बार एक दिन में रिकॉर्ड 3,32,320 कोरोना मरीज मिले।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 23 Apr 2021 8:58:54

पुराने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त! 24 घंटे में मिले 3.32 लाख केस, 2556 की मौत

यह बेहद चिंता की बात है कि कोरोना के नए मरीजों के मामले में भारत अमेरिका से भी आगे निकल गया है। देश में पहली बार एक दिन में रिकॉर्ड 3,32,320 कोरोना मरीज मिले। अब तक किसी एक देश में एक दिन के अंदर मिले मरीजों का यह आंकड़ा सबसे अधिक है। इससे पहले भारत में गुरुवार को 3 लाख 15 हजार 552 लोग संक्रमित पाए गए थे। आपको बता दे, अमेरिका में सबसे ज्यादा 8 जनवरी को 3 लाख 7 हजार लोग संक्रमित पाए गए थे।

एक दिन में रिकॉर्ड मौतें

मौत के मामले में भी पिछले दो दिनों से डराने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं। गुरुवार को रिकॉर्ड 2,556 लोगों ने दम तोड़ दिया। पूरी दुनिया में ब्राजील के बाद भारत इकलौता देश है जहां एक दिन में इतनी मौतें हो रही हैं। ब्राजील में एक से दो हजार मौतें हो रहीं हैं। इससे पहले गुरुवार को भारत में 2,101 लोगों ने दम तोड़ दिया था और मंगलवार को 2,021 मौतें दर्ज की गई थीं। देश में 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 568 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। इसके बाद दिल्ली में 306, छत्तीसगढ़ में 207, यूपी में 195, गुजरात 137, कर्नाटक में 123, पंजाब में 75 और मध्य प्रदेश में 75 लोगों की मौत हुई। इन आठ राज्यों में कुल 1686 मौतें हुईं जो कुल 2255 मौतों का 74.76% है।

कोरोना संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर गिरकर 83.9% रह गई है। आंकड़ों के मुताबिक कोरोना से राष्ट्रीय स्तर पर मृत्यु दर गिरकर 1.1% हो गई है।

इन 12 राज्यों में सबसे ज्यादा मरीज बढ़े

महाराष्ट्र में 67 हजार 468, उत्तर प्रदेश में 33 हजार 106, दिल्ली में 24 हजार 638, कर्नाटक में 23 हजार 558, केरल में 22 हजार 414, राजस्थान में 14 हजार 622, छत्तीसगढ़ में 14,519, मध्य प्रदेश में 13 हजार 107, गुजरात में 12 हजार 553, बिहार में 12 हजार 222, तमिलनाडु में 11 हजार 681, पश्चिम बंगाल में 10 हजार 784 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।

अब तक 14 करोड़ से ज्यादा हुए संक्रमित

पूरी दुनिया की बात करे तो अब तक 14 करोड़ 44 लाख से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 30 लाख 71 हजार मरीजों की मौत हो चुकी है। 12.22 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 1.87 करोड़ लोगों का इलाज चल रहा है। इनमें एक लाख 9 हजार 845 मरीजों की हालत क्रिटिकल है और 1.86 करोड़ लोगों में कोरोना के हल्के लक्षण हैं। बुधवार को दुनिया में 14,088 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो गई। सबसे ज्यादा 3157 मौतें ब्राजील में रिकॉर्ड की गईं। इसके बाद 2102 मौतें भारत में और 876 मौतें अमेरिका में हुईं। पोलैंड में 740 और मैक्सिको में 582 मौतें हुईं।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी