न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्‍ली में कल से शुरू नहीं होगा 18 से ज्‍यादा उम्र वालों का कोरोना वैक्‍सीनेशन, केजरीवाल की अपील-सेंटर के बाहर लाइन न लगाएं

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, 18-44 साल के लोगों का वैक्सीनेशन कल से शुरू होना है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 30 Apr 2021 1:04:56

 दिल्‍ली में कल से शुरू नहीं होगा 18 से ज्‍यादा उम्र वालों का कोरोना वैक्‍सीनेशन, केजरीवाल की अपील-सेंटर के बाहर लाइन न लगाएं

देश की राजधानी दिल्‍ली में 18 वर्ष से ज्‍यादा उम्र के लोगों को 1 मई से कोरोना का टीका नहीं लगाया जा सकेगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, 18-44 साल के लोगों का वैक्सीनेशन कल से शुरू होना है। अभी तक हमारे पास वैक्सीन नहीं पहुंची है। हम लगातार कंपनी के संपर्क में हैं। हमें उम्मीद है कि वैक्सीन कल या परसो तक आ जाएगी। कल या परसो पहले 3 लाख कोविशील्ड वैक्सीन आ रही है।'

केजरीवाल ने अपील की है कि दिल्ली के लोग कल से वैक्सीन के लिए सेंटर के बाहर लाइन न लगाएं, क्योंकि फिलहाल टीका नहीं लग पाएगा।

केजरीवाल ने कहा, 'कल या परसों तक कोरोना वैक्‍सीन मिल जाएगी। कंपनियों ने इस बाबत भरोसा दिलाया है। ऐसे में आप सबसे निवेदन है कि 1 मई को आप सेंटर पर लाइन में मत लगिएगा। भीड़ बढ़ने से कहीं कानून-व्‍यवस्‍था खराब न हो जाए। जब वैक्‍सीन आ जाएगी तो हम घोषणा करेंगे। सभी को कोरोना वैक्‍सीन लगाया जाएगा।'

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक से दोनों कंपनियों के पास 67-67 लाख डोज के ऑर्डर दिए हैं। दोनों कंपनियां अगले तीन महीने में यह वैक्सीन देंगी। हम दिल्ली वालों को फ्री वैक्सीन लगवाएंगे। तीन महीने के भीतर दिल्ली वालों को वैक्सीन लगवाएंगे।

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 24 हजार 235 नए मामले सामने आए हैं और 395 लोगों की मौत हुई है। अब दिल्ली में एक्टिव संक्रमित मरीजों की संख्या 97 हजार 977 हो गई है। बीते 24 घंटे में 25 हजार 615 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। इस समय दिल्ली में 53 हजार 440 लोग होम आइसोलेशन में अपना इलाज करा रहे हैं, जबकि बीते 24 घंटों में दिल्ली में कुल 73 हजार 851 सैंपल की कोरोना जांच की गई है, वहीं मृत्यु दर 1.40 % के आस-पास है। अगर पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो वह लगातार 30 से 35 प्रतिशत के बीच बनी हुई है। बुधवार को भी पॉजिटिविटी रेट 32.82% था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक