न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में कोरोना के ताजा आंकड़े फिर डराने वाले, 24 घंटे में मिले 17 हजार से ज्यादा मरीज; 104 की मौत

राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बजाए लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरना के 17 हजार 282 नए मामले सामने आए हैं और 104 मौते भी हुई

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 14 Apr 2021 10:41:37

दिल्ली में कोरोना के ताजा आंकड़े फिर डराने वाले, 24 घंटे में मिले 17 हजार से ज्यादा मरीज; 104 की मौत

राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बजाए लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरना के 17 हजार 282 नए मामले सामने आए हैं और 104 मौते भी हुई। दिल्ली में इस साल पहली बार मौत का आंकड़ा 100 पार किया है। दिल्ली में पिछले चार दिनों में ही 47 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मरीज मिल चुके हैं। आज मिले कोरोना मरीजों के बाद अब दिल्ली में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 7,67,438 हो गई है। इनमें से 7,05,162 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, कोरोना से अब तक 11 हजार 540 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते मंगलवार को भी स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के रिकॉर्ड 1 हजार 3468 मरीजों की पुष्टि की थी। मंगलवार को दिल्ली में 81 लोगों की मौत हुई थी। दिल्ली में कोरोना के मामले में तेजी से उछाल आ रहा है। इस बीमारी की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 15.92 % प्रतिशत हो गई है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में दिल्ली वासियों को एकजुट होने की अपील करते हुए कहा, 'सभी लोग कोरोना संक्रमण की रोकथाम के नियमों का पालन करें और मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें। दिल्ली में कोविड बेड 6 हजार से बढ़ा कर 13 हजार कर दिए गए हैं, अभी और बेड बढ़ाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना मरीजों से अपील की कि डाॅक्टर की सलाह पर ही वे अस्पताल में भर्ती हों और हल्के लक्षण वाले लोग अस्पताल में भर्ती होने से बचें। साथ ही दिल्ली कोरोना एप पर बेड की उपलब्धता देख कर अस्पताल जाएं और हेल्पलाइन नंबर की भी मदद लें। दिल्ली में प्रतिदिन एक लाख से अधिक कोविड टेस्ट किए जा रहे हैं, जो देश के किसी भी राज्य से अधिक है।

बता दे, राजधानी में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कई अस्पतालों के साथ बैंक्वेट हॉल और होटलों को जोड़ा है। जिससे बेड की संख्या बढ़ जाएं और कोविड मरीजों को भर्ती होने में परेशानी न आए। हल्के लक्षण वाले मरीजों का बैंक्वेट हॉल में और गंभीर मरीजों का अस्पताल में इलाज किया जाएगा। अस्पतालों पर नॉन कोविड मरीजों का ज्यादा भार न पड़े, इसको देखते पहले से तय सर्जरी भी दो से तीन महीने के लिए स्थगित कर दी गई हैं। 23 अस्पतालों को होटल और बैंक्वेट हॉल से जोड़ा गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को डिजिटल प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि राजधानी में संक्रमण को काबू करने के लिए बड़े स्तर पर योजना बनाई जा रही है। इसके तहत बड़े-बड़े अस्पतालों के साथ बैंक्वेट हॉल और होटलों को जोड़ा जा रहा है। मसलन, किसी अस्पताल के अंदर 100 बेड हैं और उसके साथ 100 बेड वाले एक बैंक्वेट हॉल को जोड़ दिया गया है। इससे बेड की संख्या में बढ़ोतरी होगी और मरीजों को कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में केवल गंभीर मरीज ही रखे जाएंगे। अगर किसी को केवल ऑक्सीजन की जरूरत होगी तो उसे बैंक्वेट हॉल में रखा जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी