न्यूज़
Trending: Narendra Modi Rahul Gandhi Jyoti Malhotra Operation Sindoor Pahalgam Attack IPL 2025

देश में फिर बढ़ने लगे कोरोना मरीज, 24 घंटे में मिले 45,695 नए संक्रमित; ठीक हुए 44,506, 819 की मौत

देश में पिछले 24 घंटे में 45,695 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान 44,506 लोग ठीक हुए और 819 की संक्रमण की वजह से मौत भी हुई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 08 July 2021 09:35:05

देश में फिर बढ़ने लगे कोरोना मरीज, 24 घंटे में मिले 45,695 नए संक्रमित; ठीक हुए 44,506, 819 की मौत

देश में पिछले 24 घंटे में 45,695 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान 44,506 लोग ठीक हुए और 819 की संक्रमण की वजह से मौत भी हुई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 359 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। देश में 56 दिनों के बाद नए केस ठीक होने वाले मरीजों से ज्यादा आए हैं। इससे पहले 12 मई को 3.62 लाख केस आए थे और 3.52 लाख मरीज ठीक हुए थे। इसी दिन एक्टिव केस में 6,399 की बढ़ोतरी हुई थी। देश में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 4.54 लाख हो गई है।

देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.18% है। आंकड़ों के अनुसार कल तक कुल 42,33,32,097 सैंपल्स की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 19,07,216 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई। देश में नमूनों के संक्रमित आने का पॉजिटिव रेट 2.29% है। यह पिछले 16 दिनों से लगातार 3% से कम है। सैंपल्स के संक्रमित आने का वीकली पॉजिटिव रेट भी कम होकर 2.39% हो गया है। संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या लगातार 55वें दिन भी संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही। अभी तक कुल 2.98 करोड़ लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.32% है।

प्रमुख राज्यों के हाल

केरल में बुधवार को 15,600 नए मामले सामने आए। 11,629 लोग ठीक हुए और 148 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 30.11 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 28.89 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 14,108 लोगों की मौत हो गई। 1.07 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

महाराष्ट्र में बुधवार को 9,558 लोग संक्रमित पाए गए। 8,899 लोग ठीक हुए और 326 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 61.22 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 58.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.23 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.14 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़ में बुधवार को 330 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 315 लोग ठीक हुए और 2 की मौत हुई। अब तक 9.96 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.78 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,464 लोगों की मौत हो चुकी है। 5,017 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में बुधवार को 116 लोग संक्रमित पाए गए। 191 लोग ठीक हुए और 10 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.06 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.82 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,666 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 1,947 मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली में बुधवार को 93 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 64 लोग ठीक हुए और 4 की मौत हो गई। अब तक 14.34 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.08 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,005 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 858 मरीजों का इलाज चल रहा है।

गुजरात में बुधवार को 65 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 289 लोग ठीक भी हुए। यहां अब तक करीब 8.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.11 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,072 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 1,969 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

राजस्थान में बुधवार को 51 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए और 128 लोग ठीक हुए। अब तक राज्य में 9.52 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.43 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,942 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 935 मरीजों का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में बुधवार को 28 नए मामले सामने आए। 32 लोग ठीक हुए और 2 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.90 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.80 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,019 लोगों की मौत हो गई। 441 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जबलपुर में कहा कि राज्य में अभी भी कोरोना के पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं, हालांकि मामलों की संख्या बहुत कम हैं, कोरोना अभी ख़त्म नहीं हुआ है। कई प्रदेश ऐसे हैं, जहां मामले कम होने के बाद फिर बढ़ने लग गए हैं। हमें अभी भी संभल कर रहना होगा।

असम में कोरोना वायरस के 2,289 नए मामले आए, 3,136 लोग डिस्चार्ज हुए और 26 लोगों की कोरोना से मौत हुई। इसके बाद राज्य में कुल मौतों की संख्या 4,743 हो गई है।

मिज़ोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 548 नए मामले सामने आए और 1 मौत हुई। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 22,703 है जिसमें 3,960 एक्टिव मामले, 18,643 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 100 मौतें शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चेहरे पर दही लगाने से क्या फायदे होते हैं और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? यहां जानें

चेहरे पर दही लगाने से क्या फायदे होते हैं और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? यहां जानें

  • दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो डेड स्किन हटाकर त्वचा को निखारता है
  • यह झुर्रियों, फाइन लाइन्स और झाइयों को कम करने में मदद करता है
  • दही सनबर्न से राहत देता है और त्वचा को ठंडक पहुंचाता है
read more

ताजा खबरें
View More

वचन पूरा कर बिहार आया हूं... PM मोदी बोले- हमारी सेना ने आतंकी ठिकानों को धूल में मिला दिया
वचन पूरा कर बिहार आया हूं... PM मोदी बोले- हमारी सेना ने आतंकी ठिकानों को धूल में मिला दिया
रोहित शर्मा क्या तोड़ पाएंगे प्लेऑफ का अपना जादू? MI के सामने एलिमिनेटर से पहले बड़े सवाल
रोहित शर्मा क्या तोड़ पाएंगे प्लेऑफ का अपना जादू? MI के सामने एलिमिनेटर से पहले बड़े सवाल
 सरकारी इंजीनियर के घर से बरामद हुए ₹2.1 करोड़ नकद, घबराकर खिड़की से दनादन फेंकने लगा 500-500 की गड्डियां
सरकारी इंजीनियर के घर से बरामद हुए ₹2.1 करोड़ नकद, घबराकर खिड़की से दनादन फेंकने लगा 500-500 की गड्डियां
Housefull 5 में दो अलग-अलग क्लाइमैक्स – क्या है ये नई तरकीब और क्यों मानी जा रही है गेम-चेंजर?
Housefull 5 में दो अलग-अलग क्लाइमैक्स – क्या है ये नई तरकीब और क्यों मानी जा रही है गेम-चेंजर?
अरशद वारसी, उनकी पत्नी समेत 59 लोग एक साल के लिए शेयर बाजार से प्रतिबंधित
अरशद वारसी, उनकी पत्नी समेत 59 लोग एक साल के लिए शेयर बाजार से प्रतिबंधित
राजनाथ सिंह का खुलासा - ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नेवी ने पाक पर दागी थीं टॉरपीडो और मिसाइलें
राजनाथ सिंह का खुलासा - ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नेवी ने पाक पर दागी थीं टॉरपीडो और मिसाइलें
IPL 2025 में शुभमन गिल की कप्तानी में आया बड़ा बदलाव, सुनील गावस्कर ने बताया कारण
IPL 2025 में शुभमन गिल की कप्तानी में आया बड़ा बदलाव, सुनील गावस्कर ने बताया कारण
अजय देवगन की 'Drishyam 3' पर शुरू हुआ काम? वायरल लेटर से बढ़ी अटकलें
अजय देवगन की 'Drishyam 3' पर शुरू हुआ काम? वायरल लेटर से बढ़ी अटकलें
कमल हासन की फिल्म Thug Life कर्नाटक में प्रतिबंधित, कन्नड़ भाषा विवाद के चलते KFCC का फैसला
कमल हासन की फिल्म Thug Life कर्नाटक में प्रतिबंधित, कन्नड़ भाषा विवाद के चलते KFCC का फैसला
भारत में कोरोना के 4 नए वैरिएंट की एंट्री, बढ़ रही हैं मौतें; जानिए राज्यवार स्थिति
भारत में कोरोना के 4 नए वैरिएंट की एंट्री, बढ़ रही हैं मौतें; जानिए राज्यवार स्थिति
2 News : जब 9वीं में थीं सुरवीन तो उनके सामने ही शख्स ने की शर्मनाक हरकत, सारा-इब्राहिम संग पलक का वीडियो वायरल
2 News : जब 9वीं में थीं सुरवीन तो उनके सामने ही शख्स ने की शर्मनाक हरकत, सारा-इब्राहिम संग पलक का वीडियो वायरल
शशि थरूर को लेकर शिंदे गुट के नेता संजय निरुपम ने दिया बड़ा बयान, कांग्रेस को भी लपेटा
शशि थरूर को लेकर शिंदे गुट के नेता संजय निरुपम ने दिया बड़ा बयान, कांग्रेस को भी लपेटा
एनडीए में रचा गया इतिहास, पहली बार 17 महिला कैडेट्स ने की पासिंग आउट परेड
एनडीए में रचा गया इतिहास, पहली बार 17 महिला कैडेट्स ने की पासिंग आउट परेड
2 News : 70 साल के परेश को सुनील ने ऐसे किया बर्थडे विश, हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए पवनदीप ने शेयर की यह फोटो
2 News : 70 साल के परेश को सुनील ने ऐसे किया बर्थडे विश, हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए पवनदीप ने शेयर की यह फोटो