Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Covid 19 18+ Vaccination: रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही कोविन पोर्टल का सर्वर हुआ क्रैश

देश भर में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इसको देखते हुए देश में 18 और इससे ज्यादा उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन एक मई से शुरू होगा

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 28 Apr 2021 4:52:28

Covid 19 18+ Vaccination:  रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही कोविन पोर्टल का सर्वर हुआ क्रैश

देश भर में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इसको देखते हुए देश में 18 और इससे ज्यादा उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन एक मई से शुरू होगा। वैक्सीन लगवाने के लिए बुधवार यानी 28 अप्रैल शाम 4 बजे सेकोविन ऐप (CoWin App) पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हुई लेकिन रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही ऐप का सर्वर क्रेश हो गया। लोगों को आरोग्य सेतु और उमंग ऐप पर भी ऐसी ही समस्या का सामना करना पड़ा। ऐसे में पोर्टल क्रैश होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Co-WIN पोर्टल पर ऐसे करे रजिस्ट्रेशन

- www.cowin.gov.in पर जाएं, अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- अकाउंट बनाने के लिए आपके पास एक OTP आएगा।
- OTP एंटर करें और वेरीफाई बटन पर क्लिक करें।
- आप सीधे वैक्सीनेशन रजिस्ट्रेशन पेज पर पहुंच जाएंगे। इस पेज पर एक फोटो आईडी प्रूफ चुनने का ऑप्शन होगा।
- अपना नाम, उम्र, लिंग भरें और एक पहचान दस्तावेज अपलोड करें।
- रजिस्ट्रेशन के लिए जानकारी दर्ज करने के बाद 'Register' बटन पर क्लिक करें।
- एक बार रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाने पर सिस्टम 'अकाउंट डिटेल' दिखाएगा।
- एक नागरिक आगे "ऐड मोर" बटन पर क्लिक करके इस मोबाइल नंबर से जुड़े तीन और लोगों को जोड़ सकता है।
- अब 'Schedule Appointment' के बटन पर क्लिक करें।
- राज्य, जिला, ब्लॉक और पिन कोड द्वारा अपनी सुविधा के अनुसार टीकाकरण केंद्र सर्च करें।
- इसके बाद बुक बटन पर क्लिक करें। बुकिंग होने पर आपको एक मैसेज मिलेगा। उस जानकारी को वैक्सीनेशन सेंटर पर दिखाना होगा। Aarogya Setu के जरिए यह है रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

- अपने मोबाइल फोन पर आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करें, आरोग्य सेतु ऐप होमपेज पर Co-WIN टैब पर जाएं।
- Co-WIN टैब पर आपको चार ऑप्शन में से Vaccination पर टैप करें और Registration Now पर क्लिक करें।
- अपना मोबाइल नंबर एंटर करें और फिर Proceed to Verify पर क्लिक करें। OTP दर्ज करें और फिर से इसी ऑप्शन को चुनें।
- एक बार नंबर वेरिफाई हो जाने के बाद, आपको एक फोटो आईडी कार्ड टाइप (सरकारी आईडी/ वोटर आईडी कार्ड/आधार आदि) अपलोड करना होगा। आपको उस पर अपना पूरा नाम दर्ज करना होगा। आपको दूसरी जानकारी जैसे उम्र, लिंग, जन्म का वर्ष भी भरना होगा। इसके अलावा, आप आरोग्य सेतु ऐप के जरिए अधिकतम 4 लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- अगले पेज पर आपको पात्रता का प्रमाण देना होगा।
- राज्य, जिला, ब्लॉक और पिन कोड द्वारा अपनी सुविधा के अनुसार टीकाकरण केंद्र सर्च करें। इसके बाद बुक बटन पर क्लिक करें। बुकिंग होने पर, आपको एक मैसेज मिलेगा। उस मैसेज को वैक्सीनेशन सेंटर पर दिखाना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका