न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर कोरिया: 24 घंटे में मिले 2 लाख से अधिक नए कोरोना मरीज, सिर्फ 1 मौत, विशेषज्ञों ने उठाए सवाल

उत्तर कोरिया (नॉर्थ कोरिया) में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां कोविड-19 के 262,270 से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं उत्तर कोरिया के एंटी-वायरस मुख्यालय ने 24 घंटे में सिर्फ 1 मरीज की मौत की खबर दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 19 May 2022 9:50:21

उत्तर कोरिया:  24 घंटे में मिले 2 लाख से अधिक नए कोरोना मरीज, सिर्फ 1 मौत, विशेषज्ञों ने उठाए सवाल

उत्तर कोरिया (नॉर्थ कोरिया) में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां कोविड-19 के 262,270 से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं उत्तर कोरिया के एंटी-वायरस मुख्यालय ने 24 घंटे में सिर्फ 1 मरीज की मौत की खबर दी है। आपको बता दे, इससे पहले यानी बुधवार को 63 लोगों की कोरोना से मौत हुई थी। आपको बता दे, उत्तर कोरिया में एक सप्ताह के अंदर ही कोरोना संक्रमितों की संख्या 20 लाख के करीब पहुंच गई है।

बता दें कि उत्तर कोरिया में एक ही दिन में बड़ी संख्या में मरीज कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। मगर हैरानी की बात है कि मृतकों की संख्या तुलनात्मक तौर पर बेहद कम है। ऐसे में दुनियाभर के विशेषज्ञों को शक हो रहा है कि कहीं जानबूझकर मृतकों के आंकड़े छिपाए तो नहीं जा रहे हैं। कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अप्रैल के अंत तक 1.98 मिलियन से अधिक लोग बुखार जैसे लक्षणों से पीड़ित थे। लेकिन सरकार ने आंकड़ें कम बताए थे।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक उत्तर कोरिया में इस समय कम से कम 740,160 लोग क्वारंटीन में हैं। उत्तर कोरिया ने पिछले गुरुवार को माना कि देश की राजधानी प्योंगयांग में बड़ी संख्या में लोग ओमिक्रॉन से संक्रमित हुए हैं। वहीं देश के नेता किम जोंग उन ने सरकारी अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर फटकार लगाई है।

चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था

उत्तर कोरिया ने संयुक्त राष्ट्र समर्थित ‘कोवैक्स’ टीका वितरण कार्यक्रम से मदद लेने का प्रस्ताव भी ठुकरा दिया था। ऐसे में देश की बड़ी आबादी को वैक्सीन नहीं लग पाई है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, एक साथ इतनी बड़ी संख्या में लोगों के संक्रमित होने से देश की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के एक स्वास्थ्य विशेषज्ञ की। पार्क का कहना है कि देश में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या और स्वास्थ्य सुविधाओं को देखते हुए ऐसा अनुमान है कि तकरीबन 10000 लोगों की मौत हुई होगी। वहीं दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार किम ताए-ह्यो का कहना है कि उत्तर कोरिया उनके देश और अमेरिका की जगह अपने मित्र देश चीन से मदद ले सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ट्रंप ने 100% टैरिफ वाले रूस प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर क्या होगा असर?
ट्रंप ने 100% टैरिफ वाले रूस प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर क्या होगा असर?
ग्रीनलैंड पर ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका को मिलेगी सुरक्षा की स्थायी जिम्मेदारी; डेनमार्क के साथ हुआ समझौता
ग्रीनलैंड पर ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका को मिलेगी सुरक्षा की स्थायी जिम्मेदारी; डेनमार्क के साथ हुआ समझौता
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
फराह खान ने सबा इब्राहिम के सामने कहा ‘समय रैना सॉरी’, जानें किस बात पर कॉमेडियन से मांगी माफी
फराह खान ने सबा इब्राहिम के सामने कहा ‘समय रैना सॉरी’, जानें किस बात पर कॉमेडियन से मांगी माफी
'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती