न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हुआ विवाद तो विधायक जी ने बदले सुर, औरंगजेब का गुणगान छोड़ छत्रपति संभाजी महाराज को बताया पराक्रमी योद्धा

महाराष्ट्र विधानसभा से निलंबित सपा विधायक अबू आजमी अपने औरंगजेब संबंधी बयान के बाद बैकफुट पर नजर आ रहे हैं। आलोचना के बाद उन्होंने बयान वापस लिया और छत्रपति संभाजी महाराज को श्रद्धांजलि दी। जानिए पूरा मामला।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 11 Mar 2025 1:48:43

हुआ विवाद तो विधायक जी ने बदले सुर, औरंगजेब का गुणगान छोड़ छत्रपति संभाजी महाराज  को बताया पराक्रमी योद्धा

महाराष्ट्र विधानसभा से निलंबित सपा विधायक अबू आजमी औरंगजेब पर दिए अपने बयान के बाद बैकफुट पर नजर आ रहे हैं। उनकी व्यापक आलोचना हुई, जिसके चलते उन्होंने अपने बयान को वापस ले लिया। इस बीच, उन्होंने छत्रपति संभाजी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की।

आजमी ने ट्वीट कर लिखा, "स्वराज के दूसरे छत्रपति, पराक्रमी योद्धा, धर्मवीर छत्रपति संभाजी महाराज के शहादत दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि।" वहीं, वे अपने निलंबन को रद्द करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को पत्र लिख चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके बयान की गलत व्याख्या की गई।

आजमी ने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणियां इतिहासकारों और लेखकों के उद्धरणों पर आधारित थीं और उन्होंने छत्रपति संभाजी महाराज के खिलाफ कुछ भी आपत्तिजनक नहीं कहा। उन्होंने यह भी दोहराया कि वे छत्रपति संभाजी महाराज और छत्रपति शिवाजी महाराज का गहरा सम्मान करते हैं।

बजट सत्र के शेष समय के लिए निलंबित किए गए आजमी के बयान का शिवसेना (यूबीटी), शिवसेना (शिंदे गुट), बीजेपी समेत अन्य दलों ने विरोध किया। यहां तक कि औरंगजेब की कब्र को गिराने की मांग भी उठी, जिस पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सभी निर्णय कानून के तहत ही लिए जाएंगे।

अबू आजमी का विवादित बयान:

समाजवादी पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष अबू आजमी ने कहा था कि औरंगजेब के शासनकाल में भारत की सीमाएं अफगानिस्तान और बर्मा (म्यांमार) तक फैली थीं। उन्होंने यह भी दावा किया कि औरंगजेब कोई "क्रूर प्रशासक" नहीं था और उसने कई मंदिरों का निर्माण करवाया था। मुंबई के मानखुर्द शिवाजी नगर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक आजमी ने औरंगजेब और छत्रपति संभाजी महाराज के संघर्ष को महज एक राजनीतिक लड़ाई करार दिया था, जिसके बाद यह विवाद खड़ा हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा की इच्छामृत्यु को दी अनुमति, लाइफ सपोर्ट हटाने के दिए निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा की इच्छामृत्यु को दी अनुमति, लाइफ सपोर्ट हटाने के दिए निर्देश
गाजियाबाद में पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़, फायरिंग के बाद 5 आरोपी गिरफ्तार; 2 बदमाश घायल
गाजियाबाद में पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़, फायरिंग के बाद 5 आरोपी गिरफ्तार; 2 बदमाश घायल
सोना-चांदी की कीमतों में आई नरमी, जानिए महानगरों में क्या है आज Gold का ताजा हाजिर भाव
सोना-चांदी की कीमतों में आई नरमी, जानिए महानगरों में क्या है आज Gold का ताजा हाजिर भाव
ऐसी क्या मजबूरी थी कि माता-पिता ने बेटे की लंबी उम्र नहीं, उसकी मौत की दुआ मांगी? हरीश राणा की कहानी कर देगी भावुक
ऐसी क्या मजबूरी थी कि माता-पिता ने बेटे की लंबी उम्र नहीं, उसकी मौत की दुआ मांगी? हरीश राणा की कहानी कर देगी भावुक
सुबह उठते ही होने लगता है बदन दर्द, जबकि कोई मेहनत भी नहीं की? जानिए इसके छिपे कारण
सुबह उठते ही होने लगता है बदन दर्द, जबकि कोई मेहनत भी नहीं की? जानिए इसके छिपे कारण
शंकराचार्य लखनऊ पहुंचे, समर्थक वाराणसी में करेंगे शंखनाद, अस्सी घाट पर होगा जयघोष
शंकराचार्य लखनऊ पहुंचे, समर्थक वाराणसी में करेंगे शंखनाद, अस्सी घाट पर होगा जयघोष
पैरों में भारीपन क्यों होता है? जानें इसके कारण और दर्द-थकान से राहत पाने के आसान उपाय
पैरों में भारीपन क्यों होता है? जानें इसके कारण और दर्द-थकान से राहत पाने के आसान उपाय
वॉक, जॉगिंग या रनिंग: जल्दी वजन कम करने के लिए कौन सा तरीका सबसे ज्यादा असरदार है, जानिए इनके अलग-अलग फायदे
वॉक, जॉगिंग या रनिंग: जल्दी वजन कम करने के लिए कौन सा तरीका सबसे ज्यादा असरदार है, जानिए इनके अलग-अलग फायदे
 ‘द केरल स्टोरी 2’ का 12वां दिन धमाकेदार, ‘इक्कीस’ का रिकॉर्ड तोड़कर बनाई नई मिसाल
 ‘द केरल स्टोरी 2’ का 12वां दिन धमाकेदार, ‘इक्कीस’ का रिकॉर्ड तोड़कर बनाई नई मिसाल
10 दिन लगातार करेले का जूस पीने से शरीर में क्या बदलाव आते हैं? जानिए
10 दिन लगातार करेले का जूस पीने से शरीर में क्या बदलाव आते हैं? जानिए
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
LPG सिलेंडर में कितनी गैस बाकी है? इन आसान ट्रिक्स से मिनटों में लगाएं पता
LPG सिलेंडर में कितनी गैस बाकी है? इन आसान ट्रिक्स से मिनटों में लगाएं पता
चुकंदर का जूस हर किसी के लिए नहीं होता फायदेमंद, इन लोगों को सेवन से करना चाहिए परहेज
चुकंदर का जूस हर किसी के लिए नहीं होता फायदेमंद, इन लोगों को सेवन से करना चाहिए परहेज
हरीश राणा की इच्छामृत्यु पर फैसला सुनाते समय भावुक हुए जस्टिस पारदीवाला, बोले – अब हम ऐसे मोड़ पर हैं जहां निर्णय लेना जरूरी है
हरीश राणा की इच्छामृत्यु पर फैसला सुनाते समय भावुक हुए जस्टिस पारदीवाला, बोले – अब हम ऐसे मोड़ पर हैं जहां निर्णय लेना जरूरी है