न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घरेलू के बाद अब कॉमर्शियल सिलेंडर 157.50 रुपए सस्ता

पांच राज्यों में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। वैसे-वैसे केन्द्र सरकार लोगों को राहत देती जा रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 01 Sep 2023 2:42:46

घरेलू के बाद अब कॉमर्शियल सिलेंडर 157.50 रुपए सस्ता

जयपुर। पांच राज्यों में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। वैसे-वैसे केन्द्र सरकार लोगों को राहत देती जा रही है। घरेलू उपयोग के रसोई गैस सिलेंडर 200 रुपए सस्ता करने के बाद केन्द्र ने आज कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी कमी की है। जयपुर में कॉमर्शियल सिलेंडर 157.50 रुपए सस्ता हुआ है। नई कीमत आज से लागू हो चुकी है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में आज यानी 1 सितंबर 2023 से बड़ी कटौती हुई। 19 KG कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 158 रुपये की कमी की गई है। वहीं कुछ दिन पहले रसोई गैस की कीमत में 200 रुपये की कटौती की गई थी।

भारतीय तेल और गैस कंपनियों (IOCL, BPCL, HPCL) ने आज लिक्विड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) की कीमतों का रिव्यू करने के बाद आज नई कीमतें जारी की है। 19 किलोग्राम के कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पर आज से जयपुर में कीमतें घटने के बाद 1552.50 रुपए में मिलेगा। इससे पहले बाजार में इस सिलेंडर की कीमत 1710 रुपए थी। तेल कंपनियों ने लगातार दूसरे महीने कीमतों में कमी की है। इससे पहले अगस्त में सिलेंडर पर 93 रुपए कम किए थे। आपको बता दें कि राजस्थान में तीनों तेल गैस कंपनियों के एक करोड़ 75 लाख 48 हजार से ज्यादा उपभोक्ता है। गैस की कीमतों में कमी करने के बाद इन उपभोक्ताओं को राहत मिली है।

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों (OMC) के मुताबिक, अब एलपीजी उपभोक्ताओं को 19 किलोग्राम कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत के लिए नई दिल्ली में 1,522 रुपये देने होंगे। वहीं कोलकाता में 19 किलो एलपीजी गैस की कीमत 1636 रुपये, मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर प्राइस 1482 रुपये और चेन्नई में एलपीजी 19 किलो गैस सिलेंडर की कीमत 1695 रुपये हो चुकी है।

कब-कब एलपीजी गैस कीमत में हुआ बदलाव

कमर्शियल और घरेलू एलपीजी दोनों की कीमत महीने की पहली तारीख को बढ़ती या घटती है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत 1 सितंबर से प्रभावी है। इससे पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत अगस्त में 99.75 रुपये कम हुए थे, वहीं जुलाई में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 7 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

हर महीने कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बदलाव

जुलाई से पहले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती इस साल लगातार दो बार मई और जून में की गई थी। मई में तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 172 रुपये की कटौती की गई थी, वहीं जून में 83 की कटौती हुई थी। इसके अलावा इस साल अप्रैल में भी इनकी कीमतों में 91.50 रुपये प्रति यूनिट की कटौती की गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट