न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़: गांव से नाबालिग लड़की का अपहरण कर लेह-लद्दाख ले गया युवक, 8 महीने तक किया रेप; गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। लड़की पिछले साल 1 अक्टूबर 2021 से लापता थी। पुलिस ने अब दावा किया है कि अपहरण के आराेपी को लेह-लद्दाख से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 22 Jun 2022 10:19:06

छत्तीसगढ़: गांव से नाबालिग लड़की का अपहरण कर लेह-लद्दाख ले गया युवक, 8 महीने तक किया रेप; गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। लड़की पिछले साल 1 अक्टूबर 2021 से लापता थी। पुलिस ने अब दावा किया है कि अपहरण के आराेपी को लेह-लद्दाख से गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही नाबालिग लड़की को भी उसके कब्जे से बरामद कर लिया गया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने बालोद के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के एक गांव से लड़की का अपहरण किया। इसके बाद उसका मोबाइल स्विचऑफ कर दिया। ताकि किसी को लोकेशन न मिल पाए। लड़की को लेकर वो सीधे लेह-लद्दाख चला गया। वहां लड़की के साथ 8 महीने तक रेप की वारदात को भी अंजाम दिया।

बालोद पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग लड़की के परिजनों ने उसके लापता होने की शिकायत डौंडीलोहारा थाने में दर्ज करवाई थी। लड़की के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया। इसके बाद लापता नाबालिग को तलाश करने की कवायद पुलिस ने शुरू कर दी थी। पुलिस के सामने एक बड़ी चुनौती यह थी कि जो लड़की लापता हुई है, उसका मोबाइल बंद था। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई और साइबर सेल के साथ ही डौंडीलोहारा थाने की टीम को युवती की तलाश के लिए लगा दिया गया। इसी बीच पुलिस को बुल्लूटोला निवासी तिलकराम मानिकपुरी पर संदेह हुआ। इसके बाद साइबर सेल की मदद से तिलकराम का लोकेशन निकाला गया।

तब पुलिस को पता चला कि तिलकराम लेह लद्दाख में है, जिसके बाद डौंडीलोहारा थाने की टीम लद्दाख के लिए रवाना हुई और लड़की को लद्दाख से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। नाबालिग लड़की के परिजनों के बयान के आधार व मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी के खिलाफ अपहरण के साथ ही दुष्कर्म की धार में जुर्म दर्ज किया गया। जरूरी पूछताछ के बाद आरोपी युवक तिलकराम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत